Rashid Khan ने रचा इतिहास, जो कई नहीं कर सका वो कर दिखाया, बनाया अनोखा रिकॉर्ड!

Rashid Khan Creates History: अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए राशिद खान ने क्रिकेट जगत में एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। इस मैच में राशिद खान ने सिर्फ 38 रन देकर 3 अहम विकेट लिए, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया।

राशिद खान बने ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी (Rashid Khan Creates History)

अपनी इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट का जादुई आंकड़ा पार किया। ऐसा करने वाले वह पहले अफगान खिलाड़ी बन गए हैं। राशिद खान की उपलब्धि यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने पहले एशियाई खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी हासिल किया है। राशिद ने अब तक टी-20 में 150 से अधिक विकेट (वर्तमान में 179) और वनडे में 200 से अधिक विकेट लिए हैं।

Rashid Khan 1

दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास

यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह कमाल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने किया था, जिनके नाम T20I में 174 और ODI में 221 विकेट हैं। राशिद खान ने अपने करियर की 107वीं वनडे पारी में 200 विकेट का मील का पत्थर छुआ। इस उपलब्धि के साथ वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली (109 पारियां) को पीछे छोड़ दिया है।

अफगानिस्तान ने दर्ज की जीत

स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो राशिद खान सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। इस सूची में वह पाकिस्तान के दिग्गज सकलेन मुश्ताक (101 पारियां) के बाद आते हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए, जिसमें मेहदी हसन और तौहीद हृदय ने अर्धशतक लगाए। राशिद खान और अजमतुल्लाह उमरजई ने 3-3 विकेट लेकर उन्हें बड़े स्कोर से रोका। जवाब में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के अर्धशतकों की मदद से लक्ष्य को 47.1 ओवर में हासिल कर लिया। अजमतुल्लाह उमरजई ने भी अंत में 44 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+