Virat Kohli फ्लॉप फिर भी टीम रही हिट, एकतरफा अंदाज में जीता मैच, शर्मा जी के बेटे ने किया कमाल
Ranji Trophy Virat Kohli News: दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एक अहम मुकाबले में रेलवे को पारी और 19 रनों से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इसमें विराट कोहली का योगदान उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कोहली दिल्ली की टीम के लिए इस मैच में नंबर चार पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने इस दौरान 15 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका भी शामिल था।
उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा कोहली का प्रदर्शन (Ranji Trophy Virat Kohli News)
हालांकि, कोहली को ज्यादा समय पिच पर नहीं मिल पाया और वे हिमांशु सांगवान की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस मैच में कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज में मैदान के बाहर फैंस का दिल जरूर जीत लिया। मैच के बाद कोहली ने दिल्ली पुलिस और ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। कोहली ने इसके जरिए इन कर्मचारियों का आभार जताया और उनकी मेहनत की सराहना की।

दिल्ली के लिए इन खिलाड़ियों ने बनाए रन
रेलवे टीम ने दिल्ली के खिलाफ पहले पारी में 241 रन बनाए थे, जिसमें उपेंद्र यादव ने 95 रनों की शानदार पारी खेली थी। यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और टीम को एक मजबूत शुरुआत दी, लेकिन वह शतक से चूक गए। कर्ण शर्मा ने भी 50 रन बनाए और टीम का समर्थन किया। हालांकि, इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 241 रन पर सिमट गई।
कप्तान आयुष बडोनी ने दिखाया दम
दूसरी पारी में रेलवे टीम ने केवल 114 रन ही बनाए। इस पारी में अयान चौधरी ने नाबाद 30 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सैफ ने 31 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए, और टीम को इस मैच में पारी और 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे। कप्तान आयुष बडोनी ने 77 गेंदों पर 99 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
शिवम शर्मा ने झटके पांच विकेट
दिल्ली के लिए दूसरी पारी में शिवम शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट झटके। दिल्ली की जीत के हीरो शिवम शर्मा रहे, जिन्होंने गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications