Prithvi Shaw के तिहरा शतक ठोंकते ही चर्चा में आई रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह, जानिए उनके बारे में

प्राची सिंह एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर हैं। उन्हें लोग कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' की वंशिका शर्मा के रूप में पहचानते हैं।

 Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Rumored girlfriend Prachi Singh: एक बार फिर से धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बड़ा काम किया है, उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़कर नया इतिहास रचा है। मुंबई और असम के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन पृथ्वी ने 326 गेंदों में शानदार 300 रन बनाए, उनकी कलात्मक बल्लेबाजी के आगे असम के सारे खिलाड़ी बौने नजर आए। पृथ्वी अपने शानदार खेल के बदौलत इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं और लोग उनके जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह के अफेयर की खबरें

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह के अफेयर की खबरें

लेकिन इस बीच एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स पृथ्वी शॉ का रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह की चर्चा करने लगे और देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर पृथ्वी और प्राची दोनों ही चर्चित हो गए। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह के अफेयर की खबरें साल 2020 से आ रही हैं, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई।

 पृथ्वी की पोस्ट पर प्राची का कमेंट

पृथ्वी की पोस्ट पर प्राची का कमेंट

लेकिन जिस तरह से आईपीएल मैचों के दौरान पृथ्वी के शानदार खेल की कई पोस्ट पर प्राची ने बहुत सारे कमेंट किए थे, उससे अंदाजा लगाया जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि प्राची के हर कमेंट पर पृथ्वी ने भी रिएक्ट किया था।

प्राची ने पृथ्वी को अनफॉलो किया!

प्राची ने पृथ्वी को अनफॉलो किया!

फिलहाल पिछले साल ये भी खबर आई थी कि शायद अब दोनों रिलेशनशिप में नहीं है क्योंकि प्राची ने पिछले साल जून में इंस्टाग्राम में पृथ्वी को अनफॉलो किया था। गौरतलब है कि प्राची सिंह इंस्टाग्राम पर करीब 200 से ज्यादा लोगों को फॉलो करती हैं।

 प्राची सिंह टीवी अभिनेत्री

प्राची सिंह टीवी अभिनेत्री

आपको बता दें कि प्राची सिंह एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर हैं। उन्हें लोग कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' की वंशिका शर्मा के रूप में पहचानते हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

'आज भी वो खिलखिलाती हंसी'

'आज भी वो खिलखिलाती हंसी'

उनके और पृथ्वी के इश्क के चर्चे तब से शुरू हुए जब पृथ्वी ने आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिग के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी और उस पर प्राची ने लिखा था कि 'उनकी जेहन में आज भी वो खिलखिलाती हंसी है।'

Virat Kohli: बहुत ही महंगा है 45 शतक वाले कोहली का बल्ला, जानिए कीमत

जिसे कि पृथ्वी ने लाइक किया था और इसके बाद दोनों को साथ में न्यूईयर की पार्टी में भी देखा गया था और उसके बाद से दोनों के डेटिंग की बातें सामने आने लग गईं थीं लेकिन आज तक दोनों ने अपने रिलेशन की पुष्टि नहीं की है।

Recommended Video

    Ranji Trophy 2022-23: Prithvi Shaw stuns Indian Management with historical knock | Oneindia Sports

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+