VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने कहर ढाया, तेज गेंद से बल्लेबाज का स्टंप उखाड़ फेंका, वीडियो वायरल
अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले मैच में बल्ले से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। इस बार उन्होंने गेंदबाजी में एक अलग काम किया है।

Arjun Tendulkar: पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने करियर का आगाज बेहतरीन तरीके से किया है। तेंदुलकर ने गोवा के लिए राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली थी। इस बार वह झारखण्ड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में खेल रहे हैं। तेंदुलकर ने एक और बेहतरीन कारनामा गेंदबाजी में किया है। बल्लेबाज को पूरी तरह से छकाती हुई एक गेंद स्टंप्स को ले उड़ती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है।
VIDEO: श्रेयस अय्यर बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाने के लिए फिर से तैयार, कड़े नेट अभ्यास का वीडियो वायरल झारखण्ड के बल्लेबाज शाहबाज नदीम क्रीज पर बैटिंग कर रहे थे और अर्जुन तेंदुलकर ने एक हल्की सी अंदर आती हुई गेंद की। बल्लेबाज इसे डिफेंड करने का पूरा प्रयास करता है लेकिन सफलता नहीं मिलती है। गेंद बल्लेबाज के मिडल स्टंप उखाड़ देती है। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर जश्न मनाते हैं। जश्न मनाने का तरीका भी अलग ही होता है। ट्विटर पर यह वीडियो काफी वायरल होता है।
तेंदुलकर गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने बैटिंग में हाथ दिखाए और तूफानी अंदाज में खेले। उन्होंने 120 रनों की बेहतरीन पारी खेल डेब्यू मैच का शानदार आगाज किया। उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली थी।
झारखण्ड ने गोवा के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले दिन के खेल में 280 रन बनाए थे। हालांकि गोवा ने अगले दिन वापसी करते हुए झारखण्ड को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। झारखण्ड टीम 386 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई। गोवा के लिए दर्शन ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये। अर्जुन तेंदुलकर को 1 विकेट मिला। पिछले मैच की तरह इस बार भी अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले से रनों की उम्मीद की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications