रणजी क्रिकेट कोच प्रवीण हिंगणिकर हाईवे पर दुर्घटना के शिकार, पत्नी की मौके पर ही मौत
रणजी क्रिकेट कोच प्रवीण हिंगणिकर विदर्भ के कप्तान भी रह चुके हैं और उन्होंने 50 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं। उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

रणजी क्रिकेट कोच प्रवीण हिंगणिकर एक हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए जहां उनकी पत्नी सुवर्णा हिंगणिकार की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा बुलढाणा जिले के समृद्धी हाईवे के पास मेहकर तालुका में हुआ।
बुलढाणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल हिंगणीकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार वे ही चला रहे थे। उन्होंने 50 से ज्यादा फर्स्ट क्लास लेवल के मैच खेले हैं। विदर्भ के पूर्व कप्तान 56 वर्षीय प्रवीण हिंगणिकर की 52 वर्षीय पत्नी का नाम सुवर्णा था।
टॉप के क्यूरेटर भी हैं- हादसा बुलढाणा जिले के महकर तालुका के चायगांव के पास हुआ है। हिंगणिकर को पिच क्यूरेटर के तौर पर भी पहचान मिली। वे वर्तमान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य क्यूरेटर के रूप में काम कर रहे हैं। हिंगणिकर जुलाई 2016 में बीसीसीआई द्वारा कराए जाने वाला लेवल -1 कोर्स को पूरा करने वाले 12 क्यूरेटर में से एक हैं।
हादसे में ट्रक वाले की गलती- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंगणीकर पत्नी के साथ पुणे से नागपुर लौट रहे थे। हादसे में गलती गलत तरीके से पार्क हुए ट्रक की बताई जा रही है। मेहकर थाने के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर अमर नागरे ने कहा, "ट्रक वाले ने अपने वाहन को हाईवे पर एक शेडो एरिया में पार्क कर दिया। हिंगणिकर शायद यह नहीं देख पाए कि ट्रक आगे नहीं बढ़ रहा था और वे पीछे से ट्रक से जा टकराए। हमने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।'
हिंगणिकर की देखरेख में बांग्लादेश में चटोग्राम और कॉक्स बाजार में पिच और आउटफील्ड स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल पर डेवलेप किया गया था। इससे पहले, हिंगणीकर ने 2008 और 2018 के बीच नागपुर में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) में मुख्य क्यूरेटर के रूप में भी काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications