मैंने बाबर को वही कहा जो 1992 में इमरान ने हमें कहा था, रमीज राजा ने किया टीम से बातचीत का खुलासा

T20 World cup 2022 Final: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतते देखना चाहते हैं और उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान टीम को मोटिवेट कर रहे हैं ताकि इंग्लैंड की टीम के खिलाफ बाबर आजम एंड कंपनी इतिहास बना सके। टी20 वर्ल्ड कप का ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को होने जा रहा है। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपेक्षाकृत आसान प्रतिद्वंदी न्यूजीलैंड को मात दी थी तो वहीं भारत को इंग्लैंड ने बुरी तरह से हराया था।

जो इमरान खान ने 30 साल पहले 1992 में दिया था

जो इमरान खान ने 30 साल पहले 1992 में दिया था

अब पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों के पास वर्ल्ड कप जीतने का मौका है। अगर पाकिस्तान अपनी आदत के हिसाब से ताश के पत्तों की तरह धराशाई नहीं हुआ तो अंग्रेजों के सामने मुश्किलें आनी तय हैं। हालांकि पाकिस्तान को परफॉरमेंस में कंसिसटेंसी दिखानी होगी।

रमीज राजा का कहना है कि उन्होंने टीम को वही मैसेज देने की कोशिश की है जो इमरान खान ने 30 साल पहले 1992 में दिया था। हालांकि राजा का कद महान कप्तान इमरान के सामने जीरो है। ऐसे में देखना होगा पीसीबी अध्यक्ष के शब्द क्या गुल खिलाते हैं। राजा ने कहा, ये बहुत छोटी स्पीच थी। क्योंकि जो करना था वह किया जा चुका है। अगले 24 घंटे में आपकी तकनीक सुधर नहीं सकती। ये अब मेंटल गेम है। मैंने वही कहने की कोशिश की जो इमरान खान ने कभी पहले हमको कहा था।

 पाकिस्तानी खिलाड़ी रिलेक्स हैं

पाकिस्तानी खिलाड़ी रिलेक्स हैं

रमीज ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी रिलेक्स हैं। वे टेनिस बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, एक दूसरे को बाउसंर गेंद फेंक रहे हैं, चिट-चैट कर रहे हैं। तो उनको जैसा रिलेक्स होना चाहिए था वैसे हैं।

राजा ने कहा कि बाबर आजम के पास ये सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, मैंने बस बाबर आजम को कहा कि उनके पास महानता को हासिल करने का बढ़िया मौका है और ये अपने पीछे एक विरासत छोड़ने का अवसर है। अगर वे वर्ल्ड कप जीत जाते हैं, तो उसके करियर में इससे बड़ा कुछ नहीं होगा।

किस्मत ने पाकिस्तान का साथ दिया है

किस्मत ने पाकिस्तान का साथ दिया है

पाकिस्तान की टीम ने दांतों तले अंगुली दबाने वाली वापसी की है क्योंकि उन्होंने पहले भारत से मात खाई और फिर जिंबाब्वे से लेकिन फिर उन्होंने लगातार बढ़िया खेला और बाकी टीमों की जीत-हार के समीकरण भी उनके पलड़े में जा गिरे। किस्मत से उनका साथ दिया है और संडे को भी ऐसा रहा तो पाकिस्तान के लिए यह बड़ा फन डे साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+