KKR vs RR: राजस्थान-केकेआर मैच में बारिश से देरी, जानें कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

RR vs KKR: आईपीएल में आजकल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लगभग हर दिन किसी न किसी मैच में बारिश का खलल देखने को मिल रहा है। चेन्नई और आरसीबी के बीच शनिवार को हुए मैच के दौरान बारिश हुई थी। ऐसा ही आज के डबल हेडर के दूसरे मैच में देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। निर्धारित समय पर टॉस भी नहीं हो पाया और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। टॉस से ठीक पहले बारिश ने दस्तक देते हुए मामला खराब कर दिया।

guwahati stadium

मुकाबला गुवाहाटी में हो रहा है। हवा में हल्की बारिश को देकते हुए मैदान को ढकने का फैसला लिया गया। इस प्रक्रिया को ग्राउंड स्टाफ ने अंजाम दिया और मुकाबले का टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया। इससे पहले कुछ अन्य मैचों में भी बारिश का खलल देखने को मिला है।

टॉस का समय नया होने पर पहली गेंद डालने का समय भी नया ही होना है। उधर पंजाब किंग्स को हैदराबाद ने अंतिम लीग मैच में हराते हुए 17 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतकर 18 अंकों के साथ दूसरा स्थान फिर से लेना चाहेगी। टॉप पर रहने वाली दो टीमों को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं।

राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। इसके अलावा रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान गुवाहाटी है। यहाँ इस सीजन दो मैच खेलने का शेड्यूल था। इसी तरह पंजाब का दूसरा घरेलू मैदान धर्मशाला है। दोनों टीमों के अलावा अन्य सभी टीमों का एक ही घरेलू मैदान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+