Railways vs Delhi: विराट कोहली का रणजी मैच कहाँ देखें लाइव, आज नहीं खेलेंगे चीकू?
Railways Cricket Team vs Delhi Cricket Team: रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी होते ही धमाका होने की उम्मीद है और रणजी ट्रॉफी का क्रेज रातोंरात बढ़ गया है। कोहली फैन्स को कुछ दिनों से इसी मैच का इंतजार था। रेलवे के खिलाफ आज दिल्ली के मुकाबले में विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स स्टेडियम भी पहुँच रहे हैं।
आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलने के लिए विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे। रणजी में उन्होंने अपना पिछला मुकाबला 13 साल पहले खेला था। अब इतने लम्बे समय के बाद घरेलू क्रिकेट में कोहली का खेल देखने लायक होने वाला है।

मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अगर आज रेलवे की टीम आउट नहीं होती है, तो विराट कोहली की बैटिंग भी नहीं आएगी। फैन्स सिर्फ उनको फील्डिंग करते ही देख पाएंगे। हालांकि यह भी छोटी बात नहीं होगी।
Railways vs Delhi मैच में कोहली का बैटिंग पोजीशन
टेस्ट क्रिकेट में कोहली का बैटिंग पोजीशन नम्बर चार है, रणजी ट्रॉफी में भी वह इसी नम्बर पर खेलने वाले हैं। कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर कप्तान आयुष बदोनी ने पहले ही स्थिति साफ़ कर दी थी। एक दिन पहले उन्होंने बताया था कि कोहली का बैटिंग नम्बर चार ही रहेगा।
Railways vs Delhi मैच में लाइव कब और कहाँ देखें
दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी। इसके अलावा टीवी पर भी इस मैच को लाइव देखने के लिए सुविधा होगी। कोहली के आने के बाद मैच का लाइव प्रसारण करने का फैसला लिया गया है। यह भी एक तरह से ब्रांड वैल्यू वाला मामला है। मैच का आगाज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
रेलवे प्लेइंग इलेवन: एंसीट यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मरई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, आयन चौधरी, कुणाल यादव
दिल्ली प्लेइंग इलेवन: अर्पित राणा, सनात संगवान, विराट कोहली, यश धुल, आयुष बैडोनी (कप्तान), प्राणव राजुवनशी (विकेटकीपर), सुमित मथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेव, सिद्धान्तांत शर्मा












Click it and Unblock the Notifications