AFG vs SA: अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अजीबोगरीब घटना, अफगान खिलाड़ी ने किया खुद को रन आउट

शारजाह में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में एक अजीब घटनाक्रम देखने को मिला। अफगानिस्तान की बैटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे फैन्स को निराशा हाथ लगी और दक्षिण अफ्रीकी टीम को खुश होने का मौका मिल गया। दरअसल यह एक रन आउट का मामला था।

यह अजीबोगरीब रन-आउट 9वें ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर हुआ, बल्लेबाज़ रहमत शाह थे, जो पवेलियन लौट गए। यह पल तब आया जब एनगिडी अपने फॉलो-थ्रू में अफ़गान ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से आई गेंद को छूने में सफल रहे।

rahmat shah

गुरबाज ने गेंदबाज की दिशा में शॉट खेला और एनगिडी का हाथ इस पर लग गया। नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े रहमत शाह खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच गेंद उनके कंधे से लगने के बाद स्टंप पर जाकर लग गई और बल्लेबाज को रन आउट होकर वापस जाना पड़ा।

जब गेंद स्टंप से लगी तब रहमत शाह क्रीज से बाहर थे और अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। थ्रो लगने के बाद उनको आउट दिया गया और वह दुर्भाग्य से वह वापस चलते बने। यह एक तरह से खुद ही रन आउट होने जैसा था क्योंकि एनगिडी के हाथ से लगने के बाद गेंद दूर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया।

अफगानिस्तानी टीम ने इस सीरीज में खासा प्रभावित करने वाला कार्य किया है। सीरीज के दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार सीरीज हरा दी। गुरबाज ने दूसरे एकदिवसीय में शतक जमाया और तीसरे वनडे में शतक से चूक गए। वह 89 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

अफगान टीम ने समय के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और भारत के अलावा लगभग हर टीम को हराने में सफलता पाई है। टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+