अब क्रिकेट के नियमों के खिलाफ बोले R Ashwin, LBW में बदलाव की मांग की

स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजों को एलबीडल्यू दिया जाना चाहिए, अगर वह स्विच हिट से चूक जाते हैं, भले ही गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो।

नई दिल्ली, 13 जुलाई: स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजों को एलबीडल्यू दिया जाना चाहिए, अगर वह स्विच हिट से चूक जाते हैं, भले ही गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो। मौजूदा नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी को लेग स्टंप के बाहर पिच करने पर भी LBW पर आउट नहीं किया जा सकता है, भले ही वह लेग-स्टंप के बाहर पिच हो। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरा सवाल यह नहीं है कि वह रिवर्स स्वीप खेल सकते हैं या नहीं, यह निगेटिव गेंदबाजी रणनीति है या नहीं (लेग स्टंप के बाहर गेंदबाजी), मेरी बात एलबीडब्ल्यू के बारे में है। यह अनुचित है कि यह एलबीडब्ल्यू आउट नहीं है।"

रिवर्स स्वीप में ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता

रिवर्स स्वीप में ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता

अश्विन ने कहा कि रिवर्स स्वीप या स्विच हिट खेलते समय बल्लेबाज पलट जाता है, ऐसे में वह लेग स्टंप की लाइन के बाहर पिच कर रही गेंद को स्पष्ट रूप से देख सकता है। जब वह रिवर्स खेल रहा होता है तो यह बल्लेबाज के लिए ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता हैं। उस स्थिति में अगर पैड पर गेंद टकराती है और स्टंप्स की लाइन में होने का अनुमान है, तो बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए, भले ही गेंद बल्लेबाज के लेग स्टंप के बाहर पिच हुई हो।

रूट ने 10 रिवर्स शॉट खेले

रूट ने 10 रिवर्स शॉट खेले

ऑफ स्पिनर अश्विन ने भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुए पांचवें टेस्ट का जिक्र किया। इस मैच में मेजबान टीम ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतकों की मदद से रिकॉर्ड 378 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी। अश्विन ने कहा कि इस मुकाबले में रूट ने करीब 10 शॉट खेले जिनमें वह पूरी तरह से घूमे और उन्होंने रिवर्स स्वीप का प्रयास किया। हालांकि 10 में से 9 बार उनके बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ।

क्या होता है ब्लाइंड स्पॉट

क्या होता है ब्लाइंड स्पॉट

बता दें कि ब्लाइंड स्पॉट तब होता है जब एक गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच होती है और बल्लेबाज को उसकी ओरिजन पोजीशन में खड़े होने के दौरान दिखाई नहीं देती है। अश्विन ने कहा कि जब रूट ने स्विच हिट या फिर रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह खेलने लगे, ऐसे में ब्लाइंड स्पॉट रहा ही नहीं। अश्विन ने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर मेरी राय में थोड़ा अंतर है। मैं स्टंप्स के ऊपर से बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी कर रहा हूं और मेरे पास लेग साइड फील्ड है। आप दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में उसका सामना करते हैं, लेकिन आप उस रिवर्स स्वीप को खेलते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह हिट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+