IPL 2025: क्यों पंजाब किंग्स ऋषभ पंत के पीछे नीलामी में ऑल आउट जाएगी? जानिए इसका बड़ा कारण
IPL 2025: आईपीएल नीलामी के लिए टीमों की तरफ से जमकर तैयारी की जा रही है। कई टीमों ने ऑक्शन में होने वाले बिड वॉर में बड़े नामों को टारगेट करने की योजना बनाई है। ऋषभ पंत एक ऐसा नाम है, जिनके ऊपर पैसा बरसाने के लिए लगभग हर टीम तैयार है।
दिल्ली कैपिटल्स से जाने के बाद पंत इस बार नीलामी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर सामने आ सकते हैं। उनके लिए बिड वॉर भी होने वाला है क्योंकि ऐसे प्लेयर को आसानी से कोई टीम जाने नहीं देगी। टेस्ट क्रिकेट में उनकी हालिया फॉर्म देखकर पर यह बात और ज्यादा स्पष्ट हो जाती है।

मोक ऑक्शन में ऋषभ पंत के ऊपर पंजाब किंग्स की तरफ से पैसा फेंकने की जानकारी सामने आई। पंत को ऑक्शन में इतने पैसों में खरीदा गया, जो कभी आईपीएल में हुआ ही नहीं। उनको 29 करोड़ रुपये की राशि विशेषज्ञों द्वारा मिली है लेकिन असली नीलामी थोड़ी अलग होती है।
हालांकि पंजाब किंग्स पंत के लिए नीलामी में ऑल आउट जा सकती है, इसके पीछे भी कारण है। पहला कारण तो यही है कि पंत को बतौर विकेटकीपर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि पंत ने अपना रजिस्ट्रेशन विकेटकीपरों की लिस्ट से बाहर कराया है। वह बतौर बल्लेबाज नीलामी में आएँगे लेकिन बाद में कीपर भी बन जाएंगे।
दूसरा कारण यह है कि पंजाब किंग्स को इस बार नया कप्तान चाहिए। पंत के पास कप्तानी का अनुभव है। दिल्ली कैपिटल्स में वह कप्तान थे। शिखर धवन इस बार रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में किसी युवा को कमाना थमाने के लिए पंजाब ऋषभ पंत के लिए जोर लगा सकती है।
पंजाब किंग्स पंत के लिए नीलामी में ऑल आउट इसलिए जा सकती है क्योंकि उनके पास सबसे ज्यादा पैसा है। पर्स में 110 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरने वाली पंजाब किंग्स टीम बाकी सभी टीमों के साथ बिड वॉर लड़ने में सक्षम है अगर पंत को 25 करोड़ से ज्यादा मिले, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन सब कारणों से पंजाब किंग्स इस बार पंत के लिए छप्पर फाड़ पैसा बरसा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications