PSL 2024: बस थोड़ी देर में इन दो खतरनाक टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, यहां जानें पिच रिपोर्ट

PSL 2024 Peshawar Zalmi vs Lahore Qalandars: पाकिस्तान सुपर लीग में शनिवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। 2 मार्च यानी कि शनिवार के पहले मुकाबले में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं दूसरे मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ मुकाबला खेलने वाली है। यह दोनों ही मैच बेहद अहम है।

इतने बजे शुरू होगा मैच

लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच दिन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू किया जाएगा। पेशावर जाल्मी ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ वह मौजूदा समय में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

PSL 2024 1

लाहौर को पहली जीत की तलाश

दूसरी तरफ लाहौर कलंदर्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स अपने 6 में से 6 मुकाबला हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे विराजमान है। ऐसे में पेशेवर जाल्मी के खिलाफ लाहौर कलंदर्स की कोशिश हर हाल में जीत दर्ज करने की होगी। पेशावर जाल्मी ने पिछले मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की थी।

पिच से किसे मिलेगी मदद

मैच के दौरान पिच की बात करें तो रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर से रनों की बौछार देखी जा सकती है। रावलपिंडी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती रही है। ऐसे में यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 190 रहा है।

जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग में पेशेवर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पेशावर जाल्मी का पलड़ा भारी रहा है। पेशावर जाल्मी ने 19 में से 11 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं आठ मैचों को लाहौर कलंदर्स ने अपने नाम किया है। लाहौर कलंदर्स के पास इस रिकार्ड को और भी बेहतर करने की चुनौती होगी।

लाहौर कलंदर्स की संभावित प्लेइंग 11

लाहौर कलंदर्स: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), फखर जमान, रासी वैन डर डुसेन, कामरान गुलाम, सिकंदर रजा, शाहीन अफरीदी (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कार्लोस ब्रेथवेट, जहांदाद खान, सलमान फय्याज, जमान खान।

पेशावर जाल्मी की संभावित प्लेइंग 11

पेशावर जाल्मी: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, पॉल वॉल्टर, रोवमेन पॉवेल, आसिफ अली, ल्युक वुड, नवीन उल हक, अरिफ यकूब, सलमान इरशाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+