PSL 2023: रोहित शर्मा के साथी ने पाकिस्तान में जाकर मचाया तहलका, महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक और फिर...

Islamabad United vs Multan Sultans Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग का रोमांच इन दिनों चरम पर है। टूर्नामेंट में सभी टीमों की कोशिश टॉप फोर में पहुंचने की हो रही है।

Islamabad United vs Multan Sultans

Islamabad United vs Multan Sultans Highlights: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में वह अपनी टीम मुल्तान सुल्तांस के लिए कई विस्फोटक पारी खेल चुके हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबले में भी टिम डेविड का बल्ला जमकर हल्ला बोला। लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

मुल्तान सुल्तांस ने बनाए थे 205 रन

मुल्तान सुल्तांस ने बनाए थे 205 रन

रावलपिंडी में मंगलवार रात को मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुल्तान सुल्तांस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 205 रन बनाने में सफलता हासिल की। मुल्तान की ओर से शान मसूद ने 50 गेंद पर 75 रन और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 18 गेंद पर 33 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टिम डेविड ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया।

टिम डेविड ने महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

टिम डेविड ने महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

इस मैच में मुल्तान सुल्तांस के लिए नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए टिम डेविड ने 27 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली। टिम डेविड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आते हैं। रोहित शर्मा की टीम के लिए टिम डेविड ने कई बार इस तरह की पारी खेलने का काम किया है। बता दें कि टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि टिम डेविड का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। लेकिन उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मची हुई थी।

टिम डेविड की आतिशी पारी के बावजूद मिली हार

टिम डेविड की आतिशी पारी के बावजूद मिली हार

इस्मालाबाद यूनाइटेड ने 206 रनों के लक्ष्य को हासिल कर मुल्तान सुल्तांस की जीत के इरादों पर पानी फेर दिया। इस्मालाबाद यूनाइटेड के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज (25), कॉलिन मुनरो (40) और कप्तान शादाब खान (44) रन बनाने में सफल रहे। लेकिन टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल फहीम अशरफ का रहा। फहीम अशरफ ने अंत के ओवरों में मोहम्मद वसीम के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 26 गेंद पर 51 रन बनाए। अशरफ की यह पारी टिम डेविड की पारी पर भारी नजर आई। यही वजह है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+