RCB में विराट कोहली के साथ खेलने की ख्वाहिश, 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्य पर बरसेगा पैसा?

Priyansh Arya on IPL 2025: प्रियांश आर्य ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग टी 20 के दौरान एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया। इस बड़ी उपलब्धि ने उन्हें नए सिक्सर किंग का नाम दे दिया है। प्रियांश आर्य आने वाले दिनों में आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम किया है।

इस टीम की तरफ से खेलने की ख्वाहिश

प्रियांश आर्य ने स्पोर्ट्स यारी को दिए इंटरव्यू में कुछ बातों का जिक्र किया है। प्रियांश आर्य ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मुझे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेलने का मन करता है क्योंकि विराट कोहली मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं और आरसीबी ने आज तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और मैं इसमें मदद करना चाहता हूं।

Priyansh Arya 1

कोहली को मानते हैं अपना आदर्श

इस इंटरव्यू के दौरान आर्य ने बताया कि विराट कोहली उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि मेरी प्रेरणा विराट भैया हैं। वे लगातार भारत के लिए रन बनाते हैं और वे मुझे बहुत प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

ऐसे लगाए 1 ओवर में छह छक्के

एक ओवर में छह छक्के लगाने की उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर आर्य ने बताया कि पहले तीन छक्कों के बाद नहीं बल्कि चौथे छक्के के बाद मुझे लगा कि मैं छह छक्के लगा सकता हूं। आयुष ने उस समय कहा भी था कि पहली चार गेंदों पर चार छक्के लगाने का समय मुश्किल से ही मिलता है, इसलिए आगे बढ़ते रहो और छह छक्के लगाने का प्रयास करो।

प्रियांश आर्य पर बरसेगा पैसा?

प्रियांश आर्य की दमदार बल्लेबाजी की चर्चाएं फैंस लगातार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान प्रियांश आर्य को अच्छी खासी रकम देकर खरीदा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 में कई टीमें प्रियांश आर्य को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है। कई फ्रेंचाइजी को ओपनर बल्लेबाजों की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+