पृथ्वी शॉ की चोट ने फिर उनके सपनों को तोड़ा, अर्जुन तेंदुलकर का साथी को संदेश
पृथ्वी शॉ ने इंग्लिश काउंटी में अपनी शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन एक बार फिर उनका करियर फिसल गया। जब भी ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का चरम प्रदर्शन करता नजर आया, तब किसी ना किसी वजह से उन्हें अपने कदम वापस खींचने पड़े।
इस बार उन्हें PCL इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपनी शुरुआत 244 रन बनाकर की थी और इसके बाद उन्होंने डरहम के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने से अधिक का समय लगेगा। पृथ्वी के साथ शुरुआती दिनों में खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने साथी के लिए एक खास संदेश पोस्ट किया।
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मजबूत रहो दोस्त, जल्दी स्वस्थ हो जाओ।"

इससे पहले नॉर्थम्पटनशायर ने पृथ्वी की चोट की गंभीरता को समझाते हुए कहा था, "पृथ्वी को डरहम के खिलाफ मैच में घुटने में चोट लग ली थी और आज सुबह स्कैन के परिणामों से पता चला है कि चोट उम्मीद से भी अधिक गंभीर है।"
ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी और शाहिद अफरीदी का याराना, पूर्व पाक कप्तान ने अपने परिवार से मिलवाया
23 वर्षीय शॉ ने वन-डे कप 2023 में समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन शामिल थे, जिससे नॉर्थम्प्टन को 87 रन से जीत मिली थी।
नॉर्थम्पटनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने कहा कि शॉ जैसे खिलाड़ी को जाने देना एक बड़ा निराशा है। अपने छोटी से रोल में में पृथ्वी ने हमारे लिए एक बड़ी छाप छोड़ी है। यह बहुत ही निराशाजनक है कि वह इस प्रतियोगिता के बाकी हिस्सों के लिए हमारे साथ नहीं होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications