Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुनील शेट्टी और शाहिद अफरीदी का याराना, पूर्व पाक कप्तान ने अपने परिवार से मिलवाया

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता शाहिद अफरीदी को बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान अफरीदी ने शेट्टी को अपने परिवार से मिलवाया।

सुनील शेट्टी क्रिकेट के बड़े फैन हैं, उन्होंने सीसीएल में मुंबई हीरोज टीम की कप्तानी भी की है। खुद उनकी बेटी अथिया शेट्टी भी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर चुकी हैं। अफरीदी को सुनील से अपने बेटी को मिलवाते हुए देखा गया और अफरीदी ने अपनी बेटी से अभिनेता को नमस्ते करने के लिए भी कहा।

Sunil Shetty and Shahid Afridi’s friendship

शाहिद अफरीदी सफेद गेंद क्रिकेट में पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। शाहीन शाह अफरीदी, शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। फिलहाल पाकिस्तान एशिया कप की सह-मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो श्रीलंका के साथ 30 अगस्त से शुरू होने वाली है और उनका पहला मैच नेपाल के खिलाफ होगा।

यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

सुनील शेट्टी और शाहिद अफरीदी दो दिग्गज हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। शेट्टी एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। अफरीदी एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दुनिया भर में तारीफें हासिल की हैं। दोनों ही दिग्गज अपने क्षेत्र में लीजेंड हैं।

शाहिद अफरीदी को हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना करते हुए भी देखा गया था, जिन्होंने अपने वनडे विश्व कप विजेता कप्तान, इमरान खान को पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का जश्न मनाने वाली एक वीडियो में शामिल नहीं किया था। अफरीदी का मानना ​​था कि, "हमारे क्रिकेट नायकों को किसी भी राजनीतिक रुख से कभी भी प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।"

कई लोगों की प्रतिक्रिया के बाद, पीसीबी ने वीडियो को इमरान खान के साथ फिर से अपलोड किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+