'मुझे खेल से बाहर कर सकते हैं,' रणजी ट्रॉफी में टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
मुंबई क्रिकेट टीम की अगली रणजी ट्रॉफी की तैयारी जोरों पर चल रही है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा जैसे सितारे भी तैयारी में शामिल हो गए हैं। जायसवाल ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, रोहित ने 23 जनवरी से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ शुरू होने वाले एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है।
इस बीच मुंबई के लिए खेलने वाले स्टार पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। शॉ, जिन्हें कभी भारतीय क्रिकेट में अगला बड़ा खिलाड़ी माना जाता था, ने आखिरी बार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेला था और उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं किया गया था।

क्रिप्टिक पोस्ट में शॉ ने कही दिल की बात
क्रिप्टिक पोस्ट में शॉ ने लिखा कि, 'आप मुझे खेल से बाहर कर सकते हैं, लेकिन आप मुझे काम करने से नहीं रोक सकते।' भारत के पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे ने स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के व्यवहार पर निशाना साधा है, जिन्हें हाल ही में आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राज्य टीम से बाहर कर दिया गया था।
पूरी रात बाहर रहते थे पृथ्वी शॉ
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि एमसीए को कई बार शॉ को उनकी खराब फिटनेस, अनुशासन और रवैये के कारण मैदान पर "छिपाने के लिए मजबूर" होना पड़ा। रिपोर्ट में एमसीए के एक सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि शॉ 'सुबह छह बजे' टीम होटल में आने के बाद नियमित रूप से ट्रेनिंग सेशन से चूक जाते थे और पूरी रात बाहर रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications