Prithvi Shaw Injury: पृथ्वी शॉ की तूफानी बल्लेबाजी पर लगा विराम, चोट के कारण काउंटी क्रिकेट से हुए बाहर

Prithvi Shaw: इंग्लिश काउंटी टीम नॉर्थम्पटनशायर में बल्ले से धमाल मचा रहे पृथ्वी शॉ को एक बार फिर उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया है। एक समय ऐसा लग रहा था कि शॉ एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में दावा पेश करने की राह पर हैं। इस बीच टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी को घुटने की चोट के कारण नॉर्थम्पटनशायर के साथ अपने शेष कार्यकाल से बाहर होना पड़ा है।

दरअसल, डरहम के खिलाफ फील्डिंग करते समय पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए। शॉ ने 13 अगस्त को उस मैच में 76 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे और नॉर्थम्पटनशायर को छह विकेट से जीत दिलाई थी। नॉर्थहेम्पटनशायर ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, डरहम के खिलाफ फील्डिंग करते समय पृथ्वी के घुटने में चोट लग गई और आज सुबह प्राप्त स्कैन परिणामों से पता चला कि चोट उम्मीद से ज्यादा है।

Prithvi Shaw

23 वर्षीय शॉ ने वन-डे कप 2023 के दौरान स्टीलबैक्स के साथ अपने छोटे कार्यकाल के दौरान चार पारियों में 429 रन बनाकर अच्छी छाप छोड़ी। उनकी रन बनाने की सीरीज में 9 अगस्त को समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रन की विशाल पारी शामिल है, जिससे नॉर्थेंट्स को 87 रन से जीत मिली।

नॉर्थम्प्टनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने कहा कि शॉ जैसे खिलाड़ी को छोड़ना बहुत बड़ी निराशा है। उन्होंने कहा कि, 'अपने छोटे से कार्यकाल में पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। यह बहुत दुख की बात है कि वह इस प्रतियोगिता के शेष भाग के लिए हमारे साथ नहीं रहेंगे।'

सैडलर ने कहा कि शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के ड्रेसिंग रूम में भी बड़ा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा कि 'हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही फिर से रन बनाते दिखेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+