पृथ्वी शॉ ने बताया अपना बड़ा लक्ष्य, न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल को खिलाने के लिए दी अहम प्रतिक्रिया

Prithvi Shaw ने टीम इंडिया में मौका मिलने के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने के बारे में अहम बात कही है।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उन्होंने कई बार अपने बल्ले से लोहा मनवाया है। उनको टीम इंडिया में शामिल नहीं करने को लेकर कई बार फैन्स ने सलेक्टर्स को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया। इसके बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया लेकिन टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। इसे लेकर अब पृथ्वी शॉ की तरफ से बयान सामने आया है।

मेरे पास पाने के लिए लम्बा लक्ष्य है

मेरे पास पाने के लिए लम्बा लक्ष्य है

न्यूज 24 से बातचीत करते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा कि यह मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि मैं कब खेलूंगा और कब नहीं खेलूंगा। मैं उनके निर्णय का सम्मान करता हूं क्योंकि शायद वह मुझसे पहले किसी को एक लम्बा मौका देना चाहते थे। मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है क्योंकि मैं मौकों की तलाश में रहूंगा और मेरे पास भारतीय टीम के साथ रहकर प्राप्त करने के लिए गोल्स की एक लिस्ट है। मुझे उनको प्राप्त करना है।

नहीं खेल पाने का कोई गम नहीं है

नहीं खेल पाने का कोई गम नहीं है

कीवी टीम के खिलाफ सीरीज से शॉ को टीम में वापस लाने को लेकर वह खुश हुए। उन्होंने कहा कि वापस आना अहम था, मुझे इसकी ख़ुशी थी। उन्होंने कहा कि मुझे खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन टीम में वापसी का मौका मिलना भी एक बड़ी बात होती है। मैंने स्कोर करना जारी रखा था, मैं समझता था कि अगर इससे नहीं होगा, तो मैं और ज्यादा रन बनाऊंगा। इसके बाद मैंने 379 रन बनाए और यह मेरा दिन था। कई बार लगता है कि इतने रन बनाने के बाद आप टीम में नहीं हो।

शॉ से पहले गिल को मिला था मौका

शॉ से पहले गिल को मिला था मौका

उल्लेखनीय है कि पृथ्वी शॉ को कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया था लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल को खेलने का मौका मिला था। गिल के कारण शॉ बेंच स्ट्रेंथ पर ही थे। भारत ने इस मुकाबले में कीवी टीम को 2-1 के अंतर से पराजित कर दिया था। फैन्स की लम्बे समय से मांग थी कि पृथ्वी शॉ को टीम में लाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+