वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की तैयारी, कहां है अभी राजस्थान रॉयल्स का स्टार?
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल के बाद वैभव सूर्यवंशी का कद काफी ऊँचा हो गया है, इंग्लैंड में भारत की अंडर 19 टीम के साथ जाकर उन्होंने वहां भी अपने बल्ले से तहलका मचाने का काम किया है। वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को देखते हुए यही माना जा रहा है कि वह जल्दी ही टीम इंडिया में भी खेलते हुए दिखाई देंगे, हालांकि फ़िलहाल उम्र 14 साल है।
वैभव सूर्यवंशी इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक विशेष और व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजर रहे हैं। इस बीच उनके बचपन के कोच मनीष ओझा की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है, उनको उम्मीद है कि वैभव जल्दी ही टीम इंडिया में भी आएंगे।

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से बात करते हुए ओझा ने कहा कि BCCI आगे की सोच रहा है। जैसे-जैसे सीनियर खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं, वैस-वैसे युवा खिलाड़ियों की नई टीम को पूरी तरह तैयार करना जरूरी हो जाता है। वैभव की यह ट्रेनिंग भी इसी रणनीति का हिस्सा है। हम नए टैलेंट को धीरे-धीरे चुनकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों के मुताबिक तैयार करते हैं।
रेट बॉल क्रिकेट को लेकर कोच की प्रतिक्रिया
ओझा ने यह भी कहा कि उसमें (वैभव) शुरुआत से ही आक्रमण करने की क्षमता है, जो टी20 और वनडे मैचों में बहुत बड़ा पॉजिटिव पॉइंट है। आपने यह क्षमता आईपीएल, अंडर-19 और विजय हजारे टूर्नामेंट में देखी है। लेकिन लंबे फॉर्मेट में, सफेद गेंद के मुकाबले प्रदर्शन का स्तर थोड़ा कम रहता है। लक्ष्य यही है कि उसकी उस स्थिरता को बढ़ाया जाए। अगर वह 10 पारियां खेले, तो उनमें से 7-8 पारियां प्रभावशाली होनी चाहिए।
Vaibhav Suryavanshi की स्किल में होगा सुधार
बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के कौशल और तकनीक में और ज्यादा निखार लाने का प्रयास करते हुए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में बुलाया है। वहां उनके अंदर जो भी कमियां हैं, उनको दूर किया जाएगा। उनकी बैटिंग के अलावा फील्डिंग और फिटनेस के ऊपर भी काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications