पंजाब की हार के बाद भड़कीं प्रीति जिंटा, अंपायर पर सरेआम फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला
Preity Zinta Slams Third Umpire: युवा भारतीय बल्लेबाज समीर रिजवी की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई है। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। लेकिन पंजाब को जीत दिलाने के लिए यह रन काफी नहीं रहे।
दिल्ली ने पंजाब को हराया (Preity Zinta Slams Third Umpire)
दिल्ली ने लक्ष्य को मजबूती से पीछा करते हुए 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाकर जीत हासिल की। पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और प्रवीण दुबे ने एक-एक सफलता दर्ज की। दिल्ली की जीत में समीर रिजवी के साथ-साथ करुण नायर ने टीम के लिए अहम रन बनाने का काम किया। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत दिल्ली ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

अंपायर पर फूटा प्रीति का गुस्सा
इस हार के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। प्रीति जिंटा ने तीसरे अंपायर के विवादास्पद फैसले पर एतराज जताने का काम किया है। मैच के बाद सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा ने अंपायरिंग पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह एक बड़ी गलती थी। इस स्तर के बड़े टूर्नामेंट में इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी।
जानें क्या है पूरा मामला
यह घटना पंजाब की पारी के 15वें ओवर में हुई, जब शशांक सिंह ने मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाया। मैदानी अंपायर तीसरे अंपायर के पास मामला ले गए कि यह बाउंड्री है या नहीं, इसका पता चल सके। इसके बाद जो हुआ, उससे टीम के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश करने वाले करुण नायर ने छक्के का इशारा किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे एक रन करार दिया। जिसके बाद प्रीति जिंटा ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया।












Click it and Unblock the Notifications