IND vs AUS: श्रेयस अय्यर की होगी एंट्री तो कौन जाएगा टीम से बाहर, इस खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज

Shreyas Iyer returns, Predicted India XI : रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। भारतीय टीम चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश तीसरी के बाद चौथ मुकाबले में भी जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

श्रेयस अय्यर की वापसी: वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल कर लिए गए हैं। श्रेयस अय्यर के टीम में आने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत दिखाई पड़ रही है। वहीं श्रेयस अय्यर के आने के बाद भारतीय टीम सेयुवा स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को बाहर किया जा सकता है। तिलक वर्मा ने अब तक मिले मौके का सही उपयोग नहीं किया है।

Shreyas Iyer 1

फॉर्म में यशस्वी और गायकवाड़: शुरुआती तीनों टी-20 मैच में भारत के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। यशस्वी जयसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे टी-20 मैच में शानदार शतक जड़कर भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया था। ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 57 गेंद में नाबाद 123 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 223 रनों का लक्ष्य रखने में अहम योगदान दिया था। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ी का खेलना तय माना जा रहा है।

तिलक वर्मा होंगे बाहर: भारतीय मिडिल आर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा अपनी छाप छोड़ने में अब तक नाकाम रहे हैं। तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं किया था। ऐसे में तिलक वर्मा की टीम से छुट्टी हो सकती है। तिलक वर्मा की जगह से श्रेयस अय्यर की वापसी मानी जा रही है। अय्यर बतौर उप कप्तान टीम के साथ जुड़े हैं। ऐसे में उन्हें बाहर रखना लगभग नामुमकिन सा है। अय्यर जिस तरीके के फॉर्म में हैं। ऐसे में भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि चौथे टी-20 मैच में अय्यर भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेलेंगे।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर भी टीम को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी होगी। यह दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भारत के लिए आने वाले मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+