West Indies के खिलाफ मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन से निराश हुए प्रज्ञान ओझा, टीम इंडिया को दिया ये बड़ा सुझाव

West Indies vs India: वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति ने कई लोगों को हैरान किया, जिनमें एक भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी हैं।

ओझा ने स्वीकार किया कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट और रोहित की अनुपस्थिति में मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी और पारी को देखकर निराश हैं।

दरअसल, ये अलग बात है कि टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल की, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कोहली और रोहित शुरुआती मैच का हिस्सा थे, वे पांचवें विकेट गिरने तक बल्लेबाजी के लिए नहीं आए, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लोअर ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर उतरे रोहित शर्मा 19 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

rohit sharma virat kohli

दूसरे वनडे में हालात और भी खराब हो गए, भारत 41 ओवर से भी कम समय में शर्मनाक 181 रन पर आउट हो गया और छह विकेट से हार गया। टीओआई से बात करते हुए प्रज्ञान ओझा ने कहा कि, 'जब आप 50 ओवर का खेल खेलते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपनी पारी को कैसे गति देते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, विराट और रोहित के बिना मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से चरमरा गया। थिंक टैंक विराट और रोहित को आराम देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनका उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। विश्व कप से पहले हमने देखा है कि नए खिलाड़ियों को अधिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन युवा लड़कों को इस मौके और अवसर का फायदा उठाना चाहिए।

प्रज्ञान ओझा ने कहा कि, 'उन्हें यह जानने की जरूरत है कि पारी को कैसे गति देनी है, खासकर 50 ओवर के खेल में। इन चीजों पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि एक महत्वपूर्ण खेल में अगर हम अपने सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरते हैं, तब युवा मैनेज कर सकें। वेस्टइंडीज सीरीज युवा लड़कों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'

प्रज्ञान ओझा ने श्रेयस और केएल का जिक्र करते हुए कहा कि, दोनों विश्व कप में भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, ओझा ने आगे कहा कि 'वे आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन पर विचार किया जाएगा। मुझे नहीं पता कि वे फिटनेस और रिकवरी के मामले में कहां खड़े हैं, यह चिंता का विषय है। लेकिन वे विश्व कप और एशिया कप के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, निरंतरता, अनुभव, फॉर्म, प्रदर्शन, टीम में योगदान और रन बनाने के मामले में केएल और श्रेयस दोनों आगे हैं।' 'दोनों के पास काफी अनुभव है। भारत को ऐसे खिलाड़ियों और बल्लेबाजों की तलाश है जो नंबर 4 और नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकें। ये वे नंबर और स्लॉट हैं जहां हमें ज्यादातर समय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।'

मौजूदा वेस्टइंडीज दौरे के बाद, भारत एशिया कप से पहले 18 अगस्त से डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+