निकोलस पूरन बनाम चहल-बिश्नोई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 का ये होगा मुख्य मुकाबला

IND vs WI 3rd T20I: जब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ गयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में मुकाबला करने उतरेगी, तो उनके सामने कुलदीप यादव को खिलाने या ना खिलाने की स्थिति जरूर रहेगी।

फिलहाल युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई के तौर पर टीम में दो लेग स्पिनर मौजूद हैं, दोनों ने अच्छा काम भी किया है, लेकिन दूसरी तरफ निकोलस पूरन भी हैं जो लेग स्पिनरों के खिलाफ बढ़िया रिकॉर्ड रखते हैं।

Pooran vs Chahal-Bishnoi

पूरन इस सीरीज में विंडीज के लिए निर्णायक साबित हुए हैं, जिन्होंने दोनों ही मैचों में टीम के लिए अहम पारियों को अंजाम दिया है। हालांकि भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने भी बढ़िया गेंदबाजी की है। जबकि रवि बिश्नोई वो बॉलर हैं जो टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड रखते है।

लेकिन जब बात लेग स्पिनरों की आती है तो पूरन ने 2020 के बाद से टी20 मैचों में लेग स्पिनरों को बहुत अच्छे से खेला है। वे बाएं हाथ के बैटर हैं तो लेग स्पिनरों के लिए काफी खतरनाक भी बन जाते हैं। पूरन ने 2020 के बाद से लेग स्पिनरों द्वारा फेंकी 120 गेंदों पर 180 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 36 का रहा है।

वहीं, बिश्नोई भी कम नहीं है, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों में 13.18 के औसत के साथ 11 विकेट चटकाएं हैं। तो भारत और वेस्टइंडीज के टी20 मुकाबले में दो ऐसे विरोधाभासी रिकॉर्ड जो एक दूसरे को खुद ही खारिज कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज के सामने भारत की करो या मरो की स्थिति, कैसी होगी फेंटेसी प्लेइंग 11?

भारत यहां चाहेगा कि उसके लेग स्पिनर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर टूट पड़ें, तो मेजबान टीम चाहेगी कि पूरन भारतीय लेग स्पिनरों पर जमकर प्रहार करें। फॉर्म के लिहाज से पूरन का पलड़ा यहां भारी दिखता है।

भारत पहले ही इस सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है। ये पांच मैचों की सीरीज है, जिसमें टीम इंडिया के सामने सीरीज को बचाने की चुनौती है। ये मुकाबला आज शाम 8 बजे शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+