IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज के सामने भारत की करो या मरो की स्थिति, कैसी होगी फेंटेसी प्लेइंग 11?

India vs West Indies 3T20 Fantasy 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 9 बजे गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होने जा रहा है।

भारत के सामने मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करने की चुनौती है क्योंकि हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने अभी तक दोनों मैच हारे हैं।

IND vs WI 3rd T20I: fantasy playing 11

आइए देखते हैं पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की फेंटेसी प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है-

टॉप बल्लेबाज-

सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा

सूर्यकुमार पिछले मैच में रन आउट हुए थे। वे टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उनकी फॉर्म पर सवाल नहीं है। दूसरी और तिलक वर्मा भारत के लिए दोनों मैचों में सर्वोच्च स्कोरर रहे हैं।

टॉप ऑलराउंडर-

हार्दिक पांड्या- इस खिलाड़ी ने अपने पिछले तीनों मैच में विकेट लिए हैं और वे बैट से भी बहुत प्रभावशाली हैं। इन्हें कप्तान या उप-कप्तान भी चुन सकते हैं।

विकेटकीपर-

ईशान किशन और निकोलस पूरन

किशन जहां वनडे में टॉप स्कोरर थे, तो पूरन इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं। दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर प्वाइंट भी दे सकते हैं। पूरन को कप्तान या उप-कप्तान भी चुन सकते हैं।

बॉलर्स-

युजवेंद्र चहल, रोमारियो शेफर्ड, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अकील होसेन, ऑबिड मैककॉय

लो स्कोरिंग मुकाबलों में गेंदबाजों पर ज्यादा दांव लगाना अधिक प्वाइंट दे सकता है। चहल ने पिछले दो मैचों में चार विकेट लिए हैं। शेफर्ड विंडीज के लिए सीरीज के बेस्ट विकेट टेकर हैं। रवि बिश्नोई 2022 में कैरेबियन टूर पर बेस्ट विकेट टेकर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I: टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, जानें कौन जीतेगा तीसरा टी-20 मैच

अर्शदीप सिंह पर खेल के किसी भी चरण में भरोसा किया जा सकता है। अकील होसेन स्पिनर की मददगातर सतह पर काम के हो सकते हैं। ऑबिद मैककॉय भारत के उन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को तंग करने का काम कर सकते हैं, जो बाए हाथ की गेंदबाजी के सामने दिक्कत महसूस करते हैं।

नोट- यह सिर्फ आपके फैंटेसी टीम में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए एक संदर्भ है, इन खिलाड़ियों द्वारा बेहतर करने की संभावनाएं हैं, खिलाड़ियों की टॉस के बाद मौजूदगी, फॉर्म और पिच की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी फैंटेसी टीम को अपडेट करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+