Points Table : मुंबई हुआ प्लेऑफ से लगभग बाहर, पंजाब तीसरे स्थान पर पहुंचा

मुंबई : पंजाब किंग्स ने बुधवार को आईपीएल 2022 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ अब अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव आ चुका है। पंजाब किंग्स 5 मैचों में तीन जीत के साथ बेहतर रन रेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है तो वहीं चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई के खिलाफ गरजे 'गब्बर' सुरेश रैना को पछाड़ बने नंबर-वन

मुंबई हुआ प्लेऑफ से लगभग बाहर
मुंबई को पंजाब से मिली हार इस सीजन की लगातार 5वीं हार रही है। इसी के साथ अब मुंबई प्लेऑफ की दाैड़ से लगभग बाहर नजर आ रही है। अब मुंबई के सामने सिर्फ एक रास्ता बचा है। मुंबई को अभी भी 9 लीग मैच खेलने हैं, क्योंकि हर टीम को 14-14 मैच खेलने होंगे। अगर मुंबई अपने बचे 9 मैचों में से 8 जीत जाती है तो फिर उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बनेंगी। अगर मुंबई 2 मैच भी हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। इस सीजन में जिस तरह मुंबई टीम दिख रही है, उसे देख लगता नहीं है कि पहले की तरह इस बाहर मुंबई खेमा कोई चमत्कार दिखाएगा।

ऐसी है अंक तालिका -
1- राजस्थान राॅयल्स : (मैच 4, जीते 3, हार 1, अंक 6, नेट रन रेट + 0.951)
2- कोलकाता नाईट राइडर्स : (मैच 5, जीते 2, हार 1, अंक 6, नेट रन रेट + 0.446)3- पंजाब किंग्स : (मैच 5, जीते 3, हार 2, अंक 6, नेट रन रेट +0.239)4- लखनऊ सुपर जायंट्स : (मैच 5, जीते 3, हार 2, अंक 6, नेट रन रेट +0.174)5- गुजरात टाइटंस : (मैच 4, जीते 3, हार 1, अंक 6, नेट रन रेट +0.097)6- राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : (मैच 5, जीते 3, हार 2, अंक 6, नेट रन रेट +0.006)7- दिल्ली कैपिटल्स : (मैच 4, जीते 2, हार 2, अंक 4, नेट रन रेट +0.476)8- सनराइजर्स हैदराबाद : (मैच 4, जीत 2, हार 2, अंक 4, नेट रन रेट -0.501)9- चेन्नई सुपर किंग्स : (मैच 5, जीत 1, हार 4, अंक 0, नेट रन रेट -0.745)10-मुंबई इंडियंस : (मैच 5, जीत 0, हार 5, अंक 0, नेट रन रेट -1.072)
23 मैच के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में 5 बल्लेबाज -
1- जोस बटलर - 218 रन, 4 मैच (राजस्थान राॅयल्स)
2- शिवम दुबे - 207 रन, 5 मैच (सीएसके)3- शिखर धवन - 197 रन, 5 मैच (पंजाब)4- राॅबिन उथप्पा - 194 रन, 5 मैच (सीएसके)5- क्विंटन डी काॅक - 188 रन, 5 मैच (आरसीबी)
23 मैच के बाद पर्पल कैप की दौड़ में 5 गेंदबाज-
1- युजवेंद्र चहल - 11 विकेट, 4 मैच (राजस्थान)
2- उमेश यादव - 10 विकेट, 5 मैच (केकेआर)
3- कुलदीप यादव - 10 विकेट, 4 मैच (दिल्ली)
4- वानिदु हसरंगा - 10 विकेट, 5 मैच (आरसीबी)
5- टी नटराजन - 8 विकेट, 4 मैच (हैदराबाद)












Click it and Unblock the Notifications