पीएम मोदी आज Varanasi को देंगे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम की सौगात, सचिन समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

international cricket stadium in varanasi: उत्तर प्रदेश को कानपुर और लखनऊ के बाद अब वाराणसी में तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आज, 23 सितंबर को इसकी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंच चुके हैं।

दरअसल, इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के अलावा सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और दिलीप वेंगसरकर जैसे क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह सहित प्रमुख हस्तियों के भाग लेने की संभावना है।

international cricket stadium in varanasi

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंचे चुके हैं। शिलान्यास समारोह के बाद खिलाड़ी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के गंजारी गांव में 30 एकड़ में फैले इस स्टेडियम के 30 महीनों में 451 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यूपी सरकार ने स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि बीसीसीआई इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+