'भाई ये तो अपना लड़का है', धोनी से PM मोदी ने जडेजा को लेकर कही थी बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट की वजह से इन दिनों टीम से बाहर हैं। जडेजा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम में शामिल नहीं हो सके थे।

PM Narendra Modi reaction on Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट की वजह से इन दिनों टीम से बाहर हैं। जडेजा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम में शामिल नहीं हो सके थे। रवींद्र जडेजा टीम के काफी अहम खिलाड़ी हैं, वह गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यही वजह है कि उनकी गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जडेजा के लिए धोनी से पीएम ने कही थी यह बात

जडेजा के लिए धोनी से पीएम ने कही थी यह बात

रवींद्र जडेजा ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया। रवींद्र जडेजा ने कैसे वह जब धोनी के साथ पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने उन्हें पहचान लिया था। उन्होंने कहा कि साल 2010 में पहली बार मेरी और पीएम मोदी जी की मुलाकात हुई थी। जडेजा ने बाताया कि मोदी उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

'यह तो हमारा लड़का है इसका ध्यान रखना'

'यह तो हमारा लड़का है इसका ध्यान रखना'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब धोनी ने रवींद्र जडेजा से मिलाया तो उन्होंने कहा कि यह तो हमारा लड़का है इसका ध्यान रखना। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक मैच के दौरान धोनी-जडेजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। जिसको याद करते हुए रवींद्र जडेजा इन बातों का जिक्र किया। जडेजा ने कहा कि माही भाई उस समय हमारे टीम के कप्तान थे, और हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारा मैच था।

फिर सीएसके के लिए खेलेंगे जडेजा

फिर सीएसके के लिए खेलेंगे जडेजा

रवींद्र जडेजा को लेकर ऐसी खबरें थी कि वह इस साल चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर हो सकते हैं। लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज नहीं किया है, लिहाजा वह पीली जर्सी में एक बार फिर चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। रिटेन होने के बाद जडेजा ने सीएसके को लेकर पोस्ट किया और लिखा- अब सब ठीक है। चेन्नई ने जडेजा के अलावा कई पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है।

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई की टीम

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई की टीम

रिटेन खिलाड़ी- एम एस धोनी, डेविड कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सेनापति, मोइन अली, दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, प्रिटोरियस, सेंटनर, जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, तीक्षाना।

रिलीज किए गए खिलाड़ी- ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जार्डन, एन जगदीसन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, राबिन उथप्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+