PM Modi ने चैंपियन से मिलने के बाद शेयर किए अपने जज्बात, 17 साल बाद मिली उपलब्धि पर कही ये बात
PM Modi Tweet On Team Indian: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी लेकर भारतीय टीम अपने देश लौट चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे होटल के लिए रवाना हो गए थे। होटल में कुछ समय बिताने के बाद सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। कुछ ही देर बाद भारतीय टीम मुंबई पहुंच जाएगी। जहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुंबई में टीम इंडिया ओपन बस में रोड शो भी करेगी। जहां फैंस भारी संख्या में पहुंचेंगे। 17 साल बाद भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब हुई है।

पीएम मोदी ने कही यह बात
भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खिलाड़ियों की तारीफ की। पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये भारतीय टीम से मुलाकात के दौरान की हैं। पीएम ने टीम इंडिया के लिए लिखा कि चैंपियंस के साथ बेहतरीन मुलाकात हुई। वर्ल्ड कप विनिंग टीम का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया गया। इस दौरान यादगार बातें हुईं।
पिछले साल फाइनल में पीएम थे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। बता दें कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी। जहां खिलाड़ियों ने काफी समय बिताया। पिछले साल यानी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।












Click it and Unblock the Notifications