'PM मोदी ने किया उद्घाटन', क्या वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा वर्ल्डकप का मैच?

International Cricket Stadium In Kashi: आज पीएम मोदी ने वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है। इस खास मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'आज मैं एैसे दिन काशी पहुंचा हूं जब चंद्रमा के शिवशक्ति पॉइंट पर भारत के पहुंचने का एक महीना पूरा हो रहा है।'

World Cup match 2023

'दूसरा शिवशक्ति का स्थान ये काशी है, जहां आज इंटरनेशनल स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है क्योंकि अब देश का मिजाज बदल गया है, अब जो खेलेगा, वही खिलेगा।'

पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा ये स्टेडियम

उन्होंने कहा कि 'आज क्रिकेट का दायरा काफी बढ़ गया है, नए-नए देश के लोग क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं, आने वाले दिनों में क्रिक्रेट मैचों की संख्या काफी बढ़ेगी, ऐसे में मुझे लगता है कि 30, 000 दर्शक एक साथ यहां पर बैठकर आराम से मैच देख पाएंगे, मेरा मानना है कि ये स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा।'

वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा वर्ल्डकप का मैच?

पीएम मोदी के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे हैं कि क्या वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम में वर्ल्डकप का मैच भी होगा? क्या विश्वकप के मैच यहां शिफ्ट किए जाएंगे? इस तरह के सवालों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है।

5 अक्टूबर से विश्वकप 2023 शुरू होगा

दरअसल ये सवाल इसलिए किया जा रहा है कि आने वाले 5 अक्टूबर से विश्वकप 2023 शुरू होने जा रहा है और इस बार मेजबानी भारत के ही हाथ में है, ऐसे में अगर लोग सवाल कर रहे हैं तो अचरज की बात नहीं है।

दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा काशी स्टेडियम

लेकिन आपको बता दें कि काशी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम काफी हाईटेक बनने वाला है लेकिन इसे मैच के लिए तैयार होने में अभी करीब दो साल से ज्यादा का वक्त है। अनुमान के मुताबिक ये स्टेडियम दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा इसलिए इस स्टेडियम में भले ही इस बार के विश्वकप के मैच ना खेले जाएं लेकिन साल 2031 के विश्वकप के मैच जरूर यहां खेले जा सकते हैं क्योंकि उस साल भारत और बांग्लादेश विश्वकप क्रिकेट के मेजबान होंगे।

यूपी का तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

आपको बता दें कि 451 करोड़ की लागत से बनने जा रहा ये स्टेडियम वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव के रिंग रोड में है, इसका आकार अर्ध चंद्राकार होगा।

फ्लड लाइट्स त्रिशूल के शेप की होगी

इसकी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के शेप की होगी तो वहीं बिल्डिंग में बेलपत्र- डमरू का आकार होगा और गंगा घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी। बता दें कि कानपुर और लखनऊ के बाद काशी में प्रदेश का ये तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

इसकी कुछ तस्वीरें बीजेपी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है, जो कि काफी अद्भूत है और वो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+