भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुझे मेन्स टीम की याद दिलाता है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीन मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बीच में एक बड़ा बयान दिया है। शेफाली वर्मा ने कहीं न कहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के टीम के खिलाफ खेलना पुरुषों की टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने जैसा है। शेफाली वर्मा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इतनी मजबूत है कि उसे हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
टी20 सीरीज में 1-2 से पीछे है भारत
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीन मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत को सीरीज बचाने के लिए आज किसी भी हाल में जीतना होगा। सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हरा दिया था।
क्या कहा शेफाली ने ?
चौथे टी20 मैच से पहले शेफाली वर्मा ने कहा है, "मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। ऐसा लगता है कि हम पुरुषों की टीम के साथ खेल रहे हैं। जब मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौका लगाती हूं तो मैं प्रोत्साहित होती हूं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट में एक बेहतरीन टीम है। मैं हमेशा खुश होती हूं जब भी मैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर बाउंड्री लगाती हूं।" शेफाली ने आगे कहा है कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना इतना अच्छा नहीं लगता जितना कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में आता है।
शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया पहला अर्द्धशतक
भारत के लिए 15 साल की उम्र में डेब्यू करने वालीं शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी समय बीता चुकी हैं। वह स्मृति मंधाना के साथ महिला क्रिकेट की विस्फोटक जोड़ी बनकर उभरी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफाली ने अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 41 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications