PL 2025 Retention Rules: क्या है आईपीएल रिटेंशन के नियम? कितने रुपये तक किये जा सकते हैं खर्च

IPL 2024 Retention Rules: आईपीएल रिटेंशन को लेकर फैन्स उत्साहित हैं और डेडलाइन भी आ ही गई है। गुरुवार को शाम तक यह सामने आ जाएगा कि टीमों ने अपने साथ किन प्लेयर्स को रखने का फैसला लिया है। रिटेन किये जाने वाले प्लेयर्स के अलावा रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी सामने आ जाएगी।

बड़े प्लेयर्स में किन नामों को रिटेन किया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। नियमों और पर्स को भी ध्यान में रखना पड़ेगा। नीलामी से पहले जितनी राशि इस्तेमाल की जानी है, उसका हिसाब भी देखना होगा। कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों को छोड़ते हुए दिखाई देंगे।

ipl retention

क्या है रिटेंशन नियम

रिटेंशन में नियम यही है कि छह प्लेयर्स से ज्यादा नामों को टीम में नहीं रखा जा सकता है। इसमें सीधे रिटेंशन किया जा सकता है या राईट टू मैच का प्रयोग किया जा सकता है। अधिकतम पांच कैप्ड प्लेयर्स को रख सकते हैं। अनकैप्ड प्लेयर्स में दो नाम हो अधिकतम हो सकते हैं।

RTM का इस्तेमाल कैसे होगा

फ़िलहाल रिटेंशन में आरटीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। यह नीलामी के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर केएल राहुल को लखनऊ इस सीजन छोड़ देती है और वह नीलामी में जाते हैं। अब दूसरी टीमें उनके लिए बोली लगाती हैं, तो लखनऊ RTM का इस्तेमाल कर वापस राहुल को अपने साथ रख सकती है।

रिटेंशन के लिए क्या होगी प्राइस

हर टीम के पास नीलामी के लिए 120 करोड़ की धन राशि होगी। रिटेंशन के लिए जो धन राशि निर्धारित की गई है, इसको यहाँ जाना जा सकता है। रिटेंशन के लिए कुल 75 करोड़ की धन राशि है।

  • पहला रिटेंशन: 18 करोड़
  • दूसरा रिटेंशन: 14 करोड़
  • तीसरा रिटेंशन: 11 करोड़
  • चौथा रिटेंशन: 18 करोड़
  • पांचवां रिटेंशन: 14 करोड़
  • अनकैप्ड प्लेयर: 4 करोड़

अनकैप्ड प्लेयर नियम

अगर सीजन शुरू होने वाले साल से पिछले पांच साल किसी भारतीय ने पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा। साल 2021 में इसे बंद कर दिया गया था। भारत के खिलाड़ियों के लिए इसे वापस लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+