David Warner ने भारतीय पिचों को लेकर दी एक बड़ी और अहम प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में खेलने के लिए आएगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जानी है। इसे लेकर डेविड वॉर्नर ने अहम प्रतिक्रिया दी है।

David Warner

David Warner on Indian Pitches: घरेलू मैदानों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर भी टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आने वाली है। फरवरी-मार्च में कंगारू टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आएगी। इस समय अपने मैदानों पर खेलते उए डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन दोहरा शतक जमाया। यह उनके टेस्ट जीवन का तीसरा दोहरा शतक था। भारत दौरे पर मिलने वाली पिचों को लेकर डेविड वॉर्नर ने अहम बात कही है। भारतीय पिचों को लेकर वॉर्नर ने अपनी उम्मीदों के बारे में बताया है।

अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले डेविड वॉर्नर ने कहा कि मैं भारत में सीरीज जीतना चाहता हूँ। इसके अलावा इंग्लैंड में पूरी तरह से जीत दर्ज करना मेरी प्रेरणा होगी। कोच और सलेक्टर्स ने कहा है कि मैं टीम में हूँ और मुझे भी पता है कि किस तरह की ऊर्जा मेरे अंदर है।

भारत दौरे की पिचों को लेकर वॉर्नर ने कहा कि हमें पता है कि किस तरह तैयारी करनी है। भारत में पिचें स्पिनरों के लिए मददगार होने वाली है। वहां मैदानों के अनुसार पिचें होती हैं। नागपुर और दिल्ली में सूखी पिचें थी। पिछली बार मैं जब धर्मशाला में खेला, तो वहां हमें जीत दर्ज करनी चाहिए थी लेकिन हम खुद की गलतियों से ही हार गए। भारत में खेलना चुनौतीपूर्ण होने वाला है लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारे बल्लेबाज लम्बे समय तक कैसे खेलते हैं। हमने पाकिस्तान में ऐसा किया था। वॉर्नर ने अपने गेंदबाजों के लिए कहा कि हमारे पास नाथन लायन जैसा वर्ल्ड क्लास स्पिनर है और हम शायद दो स्पिनर खिलाएंगे।

गौरतलब है कि घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैच जीते हैं। अभी एक मैच बाकी है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम मुकाबले में नज़र ही नहीं आई है। बचे हुए एक टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की जीत के पूरे आसार हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम हर विभाग में अफ़्रीकी टीम से बेहतरीन दिख रही है।

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए आएगी। टीम इंडिया के यह सीरीज काफी मायने रखती है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में नम्बर दो पर है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। फाइनल में जाने के लिए भारत के लिए घरेलू सीरीज काफी मायने रखती है। भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+