'Rishabh Pant की कमी दूर करेगा यह विस्फोटक खिलाड़ी', बल्ले से मचाता है तबाही

Rishabh Pant's replacement for Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का इस सीजन नहीं खेलना एक बड़ा झटका है। वह कप्तान के साथ-साथ टीम के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant's replacement for Delhi Capitals: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का लंबे समय तक मैदान पर वापस लौटना मुश्किल लग रहा है। दिल्ली से अपने घर देहरादून लौटते समय ऋषभ पंत का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि हर कोई पंत की सलामती की दुआ करने में जुट गया। पंत को अभी पूरी तरह से फिट होने में काफी समय लग सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

ऋषभ पंत के चोटिल होने से दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ गई है। आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी करते हुए पंत ने पिछले दो सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब उनकी गैर-मौजूदगी में टीम को कप्तान के नए विकल्प तलाशने होंगे। डेविड वॉर्नर को दिल्ली की टीम अपना कप्तान बना सकती है। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को आईपीएल का खिताब जिताया था। वॉर्नर को पिछले सीजन ही दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ा था।

फिल सॉल्ट को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

फिल सॉल्ट को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 में दिल्ली के लिए इंग्लैंड के लिए खेलने वाले फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। फिल सॉल्ट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा के मुताबिक दिल्ली के लिए फिल सॉल्ट मौजूदा समय में दिल्ली के लिए ऋषभ पंत के सही रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। स्पोर्ट्स 18 पर मैच सेंटर लाइव शो में ओझा ने कहा कि फिल सॉल्ट जबरदस्त फॉर्म में हैं और दिल्ली को इस बात का फायदा उठाना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे एसए20 में प्रिटोरिया कैपिटल के लिए खेलते हुए फिल साल्ट ने 47 गेंदों पर 77 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर अपने फॉर्म का परिचय दिया।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली की टीम

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली की टीम

पंत की गैर-मौजूदगी में ऐसी है दिल्ली की टीम- डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+