Phalodi Satta Bazar: भारत-पाक मैच से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाया, किसको मिल रही जीत
Phalodi Satta Bazar IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को पराजित किया था। इस बार भारतीय टीम मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरी है।
मुकाबले से पहले फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी देखने को मिली। सट्टा बाजार के भावों में जीत और हार के बारे में बताया गया है। फलोदी सट्टा बाजार चुनावों, खेल के इवेंट या अन्य प्रोग्राम्स को लेकर अपना पूर्वानुमान और भाव बताता रहता है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो फलोदी सट्टा बाजार में आज के भाव भारतीय टीम के पक्ष में हैं। भारत की जीत के 40 से लेकर 42 पैसे दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के भावों को देखा जाए, तो उनके 55 पैसे के करीब दिए जा रहे हैं। इससे कह सकते हैं कि पलड़ा भारतीय टीम के पक्ष में झुका हुआ है।
सट्टा बाजार में जिस टीम का भाव कम होता है, उसकी जीत मानी जाती है। यहाँ भारत के भाव पाकिस्तानी टीम की तुलना में कम हैं। इस वजह से भारतीय टीम की जीत बताई गई है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications