'लोग भौंकना शुरू हो गए,' सूर्यकुमार पर आरोप जड़ने वाली ख़ुशी मुखर्जी ने पलटवार कर किसे बनाया निशाना
Suryakumar Yadav and Khushi Mukherjee: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के नाम से जुड़े हालिया विवाद पर अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान जारी किया है। 100 करोड़ रुपये के कथित मानहानि केस और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया है।
खुशी मुखर्जी ने स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान उनके मुंह से सूर्यकुमार यादव का नाम निकल गया था, लेकिन उनका इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि मानहानि जैसा कोई बयान मैंने नहीं दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ख़ुशी कहती हैं "मेरे मुंह से यह बात निकल गई कि 'बात होती थी'। शायद यह नहीं निकलना चाहिए था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें डिफेम (मानहानि) करने वाली ऐसी कोई बात नहीं थी थी। मेरी (सूर्या से) बात तो होती थी, लेकिन मैंने कहीं भी ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे उनकी छवि खराब हो।"
मानहानि के दावों पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर फैजान अंसारी द्वारा किए गए 100 करोड़ के मानहानि केस के दावों पर खुशी ने स्पष्ट किया कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई कागज़ नहीं मिला है। उन्होंने कहा "मुझे अब तक कोई लीगल नोटिस या मानहानि का नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।"
खुशी ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो इस विवाद से सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ सस्ते से इन्फ्लुएंसर हैं जो इस आग में हाथ सेंकने लग गए हैं और भौंकना शुरू कर दिया है।"
मीडिया और न्यूज चैनल्स पर साधा निशाना
खुशी मुखर्जी ने इस पूरे मामले को तूल देने के लिए न्यूज चैनल्स की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मीडिया अक्सर छोटी बातों को बड़ा बनाकर पेश करता है। उनके अनुसार, "न्यूज चैनल्स के पास कोई ठोस टॉपिक होता नहीं है, इसलिए वे तिल का ताड़ बना ही देते हैं।"
यह विवाद तब शुरू हुआ था जब खुशी के एक पुराने बयान को आधार बनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। खुशी का ताजा बयान यह साफ करता है कि वे अपने 'बातचीत' वाले दावे पर तो कायम हैं, लेकिन इसे किसी भी तरह का 'अपराध' या 'मानहानि' मानने से इनकार करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications