पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का बयान, 'रोहित और विराट बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, बाबर की तुलना उनसे नहीं होनी चाहिए'

Virat Kohli and Babar Azam

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को जमकर खरी खोटी सुनाई है। अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए एक वीडियो में दानिश कनेरिया ने बाबर आजम को उनके इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किए गए प्रदर्शन को लेकर बुरा-भला कहा है। दानिश कनेरिया ने कहा है कि सबसे पहले तो प्रशंसकों को बाबर की तुलना विराट कोहली से करनी बंद कर देनी चाहिए। दानिश ने इस दौरान बाबर की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए हैं।

पाकिस्तान टीम में कोई ऐसा नहीं है- कनेरिया

दानिश कनेरिया ने कहा है, "बाबर आजम की तुलना वर्तमान में विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा से करनी बंद कर देनी चाहिए। विराट और रोहित बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की टीम में ऐसा कोई नहीं है जिसकी तुलना उनसे की जा सके। यदि आप उनसे बात करते हैं, तो वो ही किंग बनेंगे। जब आप उन्हें रिजल्ट देने के लिए कहेंगे तो वो जीरो होंगे।"

कप्तानी के लायक नहीं हैं बाबर आजम- कनेरिया

दानिश कनेरिया ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है, "बाबर आज़म कप्तान के रूप में बहुत बड़े शून्य हैं, जो लंबे समय से फ्लॉप हैं। बाबर आजम टीम की कप्तानी करने लायक नहीं हैं। वह टीम का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है, खासकर जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है। उसके पास बेन स्टोक्स को देखकर कप्तानी सीखने का अच्छा मौका था। इतना ही नहीं वो सरफराज अहमद से भी पूछ सकते थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+