पाकिस्तानी स्पिनर ने की बड़ी लापरवाही, पीसीबी को आया जोरदार गुस्सा, होगी कार्रवाई
Abrar Ahmed: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद चोटिल थे। तंत्रिका तंत्र में परेशानी के कारण उनको बाहर होना पड़ा था। चिकित्सकों की टीम ने उनको कुछ चीजें फॉलो करने के लिए बताई थी ताकि जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी की जा सके।
इस बीच खबर सामने आई है कि अबरार ने मेडिकल टीम की बातों को दरकिनार करते हुए कोई बात नहीं मानी और लापरवाही बरती है। चिकित्सा टीम के अनुसार भारत में वर्ल्ड कप के समय से ही अबरार किसी निर्देश को फॉलो नहीं कर रहे और लगातार लापारवाह रहे हैं।

अब पीसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस खिलाड़ी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की योजना पर विचार किया है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल टीम की तरफ से अभ्यास करने के लिए जो तरीके अबरार को बताये गए थे, वह उन्होंने फॉलो नहीं किये और लापरवाह रहे। सही समय पर उन्होंने कोई अभ्यास नहीं किया।
इसके बाद अब पीसीबी ने उनके ऊपर कार्रवाई करने की दिशा में बढ़ने पर विचार किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अबरार गए थे लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए थे। अभ्यास मैच के दौरान ही वह चोट का शिकार होकर बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह कोई मैच नहीं खेल पाए थे।
पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी खराब रहा था। पाक टीम को तीनों टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में पाकिस्तानी टीम नम्बर एक पर थी और दौरा समाप्त करने पर उनका छठा स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications