पाकिस्तान में मची उथल-पुथल, PSL के मुकाबले हुए शिफ्ट, जानें आखिर क्या है कारण
PCB Shifts Remaining PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 10 के सभी बचे हुए मैच कराची में कराने का फैसला किया है। दरअसल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच होने वाला 27वां मैच रद्द कर दिया गया है। अब इन दोनों टीम के बीच होने वाले मुकाबले को कराची में ही कराया जाएगा।
आपातकालीन बैठक में लिया गया यह फैसला (PCB Shifts Remaining PSL 2025)
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित एक आपातकालीन बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस मीटिंग के दौरान पीएसएल फ्रेंचाइजी के मालिक और कई अन्य अधिकारी शामिल हुए थे। यह उच्च स्तरीय बैठक बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच बुलाई गई थी। आईपीएल की तरह पीएसएल में आने वाले दिनों में बेहद अहम मुकाबले होने वाले हैं।

कराची में शिफ्ट हुए पीएसएल के मुकाबले
पीएसएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम से मुकाबले को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। पीसीबी ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद मुकाबलों को कराची में कराने का फैसला किया है। पाकिस्तान के एक एक्स यूजर्स ने दावा किया था कि पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स पीएसएल 2025 मैच से कुछ घंटे पहले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास ड्रोन हमला हुआ था।
अचानक हुए इस बदलाव से हो सकती है परेशानी
हालांकि अचानक हुए इस बदलाव से लॉजिस्टिक संबंधी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन अधिकारियों को भरोसा है कि कराची बाकी बची मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी कर सकता है। लीग के नए शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को तेजी से तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि पीसीबी आने वाले दिनों में कराची के लिए अपडेटेड फिक्स्चर और मैच टाइमिंग की घोषणा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications