PBKS vs RCB: कोहली के कप्तान बनते ही बदली RCB की चाल, प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
IPL 2023 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम को प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा मिला है।

PBKS vs RCB, IPL 2023 Points Table: आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 28 मैच खेले जा चुके हैं। सभी टीमों ने पांच या उससे अधिक मुकाबले खेल चुकी है। प्लेऑफ में टॉप की चार टीमें अपनी जगह बनाने में सफल हो सकेगी। ऐसे में सभी टीमों की कोशिश आने वाले मैचों को जीतने की होगी।
आरसीबी ने जीता मैच: पंजाब किंग्स को 24 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह और मजबूत बना ली है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से तीन में जीत और तीन में हार का सामना किया है।
ऐसा रहा आरसीबी-पंजाब का मैच: टॉस हारकर आरसीबी के लिए विराट कोहली और प्लेसिस ने 137 रन की साझेदारी की। दोनों के अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। 175 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन ही बना सकी और मैच 24 रन से हार गई।
राजस्थान टॉप पर: लखनऊ के खिलाफ हार झेलने के बाद भी राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ के 8 अंक हो गए हैं और टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। केएल राहुल की टीम लखनऊ ने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उसे जीत और 2 में हार झेलनी पड़ी है।
नहीं खुला है दिल्ली का खाता: आईपीएल में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। दिल्ली की टीम को अब तक खेले गए पांचों मैच में हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली की टीम केकेआर के खिलाफ दो अंक बटोरना चाहेगी।
ऑरेंज कैप
फाफ डू प्लेसिस- 343 रन
विराट कोहली- 279 रन
जोस बटलर- 244
वेंकटेश अय्यर- 234
शिखर धवन- 233 रन
शुभमन गिल- 228 रन
पर्पल कैप
मोहम्मद शमी- 12 विकेट
मार्क वुड- 11 विकेट
युजवेंद्र चहल - 11 विकेट
राशिद खान- 11 विकेट
तुषार देशपांडे- 10 विकेट
प्वाइंट्स टेबल
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 +1.043
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 4 2 8 +0.709
चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 6 +0.265
गुजरात टाइटन्स 5 3 2 6 +0.192
बैंगलोर 6 3 3 6 -0.068
मुंबई इंडियंस 5 3 2 6 -0.164
पंजाब किंग्स 6 3 3 6 -0.298
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 4 +0.320
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 -0.798
दिल्ली कैपिटल्स 5 0 5 0 -1.488












Click it and Unblock the Notifications