PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में किसका पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
PBKS vs KKR Head to Head Record: आईपीएल 2025 का 31वां मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले इस मैच में कई धुरंधरों पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। पंजाब किंग्स की टीम अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगी।
पंजाब की नजरें वापसी पर (PBKS vs KKR Head to Head)
पिछले मैच में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार 141 रनों की पारी ने पंजाब को मुश्किल में डाल दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से 246 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया। अब पंजाब किंग्स के लिए केकेआर के खिलाफ होने वाला मैच बेहद अहम हो गया है, क्योंकि वे एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।

कांटे की टक्कर की उम्मीद
वहीं केकेआर ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर शानदार वापसी की है। उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। वे इस मैच में भी अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहेंगे। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स अपनी हार के बाद किस तरह से वापसी करती है।
केकेआर का पलड़ा रहा है भारी
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में पंजाब किंग्स पर भारी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 33 मैचों में से केकेआर ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि पंजाब की टीम अब तक 12 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है। दोनों टीमों के बीच अभी तक मुल्लांपुर में एक भी मैच नहीं खेला है। इस मैदान को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications