PBKS Vs CSK: अंबाती रायडू ने आखिर धोनी को लेकर ऐसा क्या कहा? वीरेंद्र सहवाग ने लाइव टीवी पर खोला राज

PBKS Vs CSK: पंजाब किंग्स ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग इस मैच में बेहद निराशाजनक रही। टीम के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। इसे देखकर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि चेन्नई की टीम का प्रदर्शन देखकर अंबाती रायडू काफी नाराज है। उन्होंने जो कहा वो अगर मैं यहां कह दूं तो थाला निराश हो जाएंगे।

पंजाब किंग्स ने बनाए 219 रन (PBKS Vs CSK)

पंजाब किंग्स ने शतकधारी प्रियांश आर्या और अर्धशतकवीर शशांक सिंह की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 220 रन का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इस दौरान प्रियांश आर्या ने शानदार शतक ठोका, जबकि शशांक सिंह ने अर्धशतक की मदद से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

PBKS 1

प्रियांश आर्या ने जड़ा शतक

सीएसके के लिए खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मुकेश चौधरी को एक विकेट मिला। इस मैच में पंजाब की शुरुआत खराब रही थी। प्रभसिमरन सिंह का बिना खाता खोले आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल जल्दी आउट हो गए। लेकिन प्रियांश आर्या ने एक छोर पर डटे रहे और शतक जड़ने में सफलता हासिल की।

प्रियांश आर्या और शशांक सिंह ने किया कमाल

पंजाब किंग्स की आधी टीम महज 83 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। लेकिन प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बीच 34 गेंदों में 71 रन की साझेदारी ने पंजाब के स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया और 150 के पार भी किया। इस साझेदारी ने पंजाब को मैच में वापसी की उम्मीद दी। इसके बाद मार्को यानसेन ने भी बल्ले से कुछ कमाल के शॉट लगाए और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+