'क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में...,' पार्थिव पटेल ने यशस्वी जायसवाल के भविष्य को लेकर किया बड़ा दावा

IND VS WI: टेस्ट क्रिकेट के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय युवा यशस्वी जायसवाल ने सभी को प्रभावित किया है। वह आईपीएल 2023 में 163.61 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इस बीच पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जायसवाल को लेकर बड़ा दावा किया है।

टेस्ट और टी-20 में रहा जायसवाल का जलवा
टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से पहले जायसवाल ने भारत की ओर से डेब्यू के दौरान शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी जमाया। इसके बाद जयसवाल ने टी20ई क्रिकेट में अपने मौके का फायदा उठाते हुए 51 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जो कि सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरे मैच में उनका पहला अर्धशतक था।

yashasvi jaiswal

पार्थिव पटेल ने जायसवाल को बताया भविष्य का खिलाड़ी
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि जयसवाल भविष्य के खिलाड़ी हैं और वह तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे। भारत द्वारा वेस्टइंडीज को हराने के बाद पटेल ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा कि, 'यशस्वी जयसवाल ने एक बार फिर दिखाया है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। वह शायद सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक बनाया और अपने दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक जमाया।'

लॉडरहिल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, 'जब आप शुरुआती साझेदारी में 150 से अधिक का स्कोर बनाते हैं, तो 179 का लक्ष्य वास्तव में छोटा लगता है। भारत ने आज यही किया।'

पार्थिव ने फिर से जयसवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'वह निडर खिलाड़ी है, शॉट चयन के बारे में कोई संदेह नहीं था। यह उनके लिए कोई मायने नहीं रखता कि वह कैसे आउट होते हैं। वह अपने खेल में टॉप पर है। जयसवाल भविष्य के खिलाड़ी हैं। और वह संभवतः लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में भारत की सेवा करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+