Manu Bhaker की वजह से कोहली-धोनी के फैन में हो गई लड़ाई! आखिर क्या है पूरा मामला
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker: 22 वर्षीय भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में कमाल कर रही हैं। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। ये दोनों ही ब्रॉन्ज मेडल भारत को मनु भाकर ने ही दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
कोहली-धोनी के फैन में हो गई लड़ाई!
इस बीच सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के फैंस मनु भाकर को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। यह विवाद एक इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ जिसमें मनु भाकर ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर का जिक्र किया था। कुछ फैंस ने एक एडिटेड वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि वह विराट कोहली को पसंद करती हैं। इससे धोनी और कोहली के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।

कौन हैं मनु भाकर का पसंदीदा क्रिकेटर
दरअसल, मनु भाकर ने कहा था कि वह क्रिकेट में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों की फैन हैं। पूरे इंटरव्यू से पता चला कि विभिन्न खेलों में उनके अलग-अलग पसंदीदा खिलाड़ी हैं। धोनी के फैन ने इस बात को प्रूफ करने के लिए पूरा इंटरव्यू पोस्ट किया। उन्होंने कोहली के फैंस पर भ्रामक एडिटेड वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया।
मनु भाकर ने रचा इतिहास
मनु भाकर के लिए पेरिस ओलंपिक का सफर शानदार रहा है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। इसके अलावा उनके पास अभी भी अपने पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ने का मौका है, क्योंकि वह 3 अगस्त को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी।
मनु भाकर का यह पहला ओलंपिक नहीं है, उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, तब उनकी बंदूक खराब हो गई थी। दुर्भाग्य से वह पदक जीतने से चूक गईं थीं। लेकिन मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में अपनी चमक बिखेर रही हैं। वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications