पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी बेइज्जती, 59 सालों में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में हुआ ऐसा हाल
ICC Test Team Rankings: रेटिंग अंकों के मामले में पाकिस्तानी टीम की टेस्ट रैंकिंग 59 सालों में सबसे निचले स्तर पर आ गई है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद पाक टीम का यह हाल हुआ है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उनके घर में जाकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
आईसीसी ने बुधवार को रैंकिंग जारी कर दी और पाक टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। 1965 के बाद पहली बार पाकिस्तानी टीम के रेटिंग पॉइंट्स में इतना बड़ा अंतर देखने को मिला है। उनसे ज्यादा अंक तो श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों के पास भी है।

पाक टीम अब टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर फिसल गई है। उनसे नीचे टॉप दस में बांग्लादेश नौवें और आयरलैंड दसवें स्थान पर है। यह शर्मनाक कहा जा सकता है। रेटिंग अंकों की बात की जाए, तो यहाँ पाकिस्तान पिछले 59 सालों में पहली बार खराब लेवल पर है।
पाकिस्तान के पास अब सिर्फ 76 रेटिंग अंक बचे हैं। वेस्टइंडीज के पास 77 और श्रीलंका के पास 83 रेटिंग अंक हैं। सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलियाई टीम बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर टीम इंडिया का नम्बर है। ऑस्ट्रेलिया के पास 124 रेटिंग अंक हैं और भारत के पास 120 है।
पाकिस्तान ने मार्च 2021 के बाद से घर में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। घरेलू धरती पर उनकी आखिरी जीत फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई थी। टीम के अंदरूनी मुद्दों ने उनके संघर्ष को और बढ़ा दिया है। बाबर आज़म से टेस्ट कप्तान बने शान मसूद ने अपने नेतृत्व में सभी पाँच मैच हारे हैं। इससे पता चलता है कि कप्तान बदलने का फायदा नहीं हुआ है।
- ऑस्ट्रेलिया- 124 रेटिंग पॉइंट्स
- भारत- 120 रेटिंग पॉइंट्स
- इंग्लैंड- 108 रेटिंग पॉइंट्स
- दक्षिण अफ्रीका- 104 रेटिंग पॉइंट्स
- न्यूजीलैंड- 96 रेटिंग पॉइंट्स
- श्रीलंका- 83 रेटिंग पॉइंट्स
- वेस्टइंडीज- 77 रेटिंग पॉइंट्स
- पाकिस्तान- 76 रेटिंग पॉइंट्स
- बांग्लादेश- 66 रेटिंग पॉइंट्स
- आयरलैंड- 26 रेटिंग पॉइंट्स












Click it and Unblock the Notifications