भारत की हार पर राक्षस की तरह हंसने लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायरल वीडियो ने लगाई आग
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में भारतीय टीम की हार के बाद पाकिस्तान में ख़ुशी की लहर है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया की हार पर खुशियां मनाते हुए दिखाई दिए हैं। चारों तरफ वीडियो वायरल हुआ हैं।
भारत की हार का जश्न मनाने वालों में मोहम्मद आमिर का नाम प्रमुख है। कुछ दिन पहले ही आमिर ने कहा था कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाएगी। अब टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला हार गई है, एक मैच और हारने पर आमिर की बात सच साबित हो सकती है।

होस्ट ने आमिर को क्या कहा?
पाकिस्तान के जिस चैनल पर आमिर ने यह बात कही थी, वहीँ भारत की हार के बाद फिर से शो में आमिर जोरदार हंसते हुए नजर आए। शो के होस्ट ताबीश हाशमी ने कहा कि जो काम हमारी पाकिस्तानी टीम मैदान पर नहीं कर पाई, वो हमारे पैनलिस्ट लाहौर के स्टूडियो में बैठकर कर रहे हैं। मिलिए हमारे नए 'नजूमी' (ज्योतिष), क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से।
होस्ट का मतलब था कि आमिर ने इसी स्टूडियो में बैठकर टीम इंडिया के सेमीफाइनल से बाहर होने की बात कही थी। आज फिर से वही शख्स हमारे सामने है। अपनी तारीफ सुनकर जिस तरह आमिर की मुस्कान बाहर निकली है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर है और भारतीय फैंस काफी भड़के हुए हैं।
Muhammad Amir steals the show on "Haarna Mana Hai" after India's defeat 🫡
— 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐞𝐫𝐳 ⚡🏏 (@cricerz) February 22, 2026
Absolutely well-deserved🤌👏😂#INDvsSA #T20WorldCup pic.twitter.com/GBOFx4vWre
मोहम्मद युसूफ ने भी उड़ाया मजाक
आम तौर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सोशल मीडिया पर जाहिल हरकतें करते रहते हैं। आमिर की बातों को लेकर मोहम्मद युसूफ ने भी ट्वीट किया। मोहम्मद युसूफ ने लिखा कि ओए मोहम्मद आमिर, तुम भी गज़ब ढा रहे हो! पहले मैदान पर टीम इंडिया को परेशान करते थे और अब स्टूडियो में बैठकर उनकी नींद उड़ा रहे हो। भाई, थोड़ा तो सांस लेने दो उन्हें, पहले ही चारों तरफ से घिरे हुए हैं। उधर साउथ अफ्रीका को देखो, पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट! उन्होंने अपनी लय वहीं से पकड़ी है जहाँ पिछले साल छोड़ी थी। वाकई एक बेहद खतरनाक और मज़बूत टीम है।












Click it and Unblock the Notifications