पाकिस्तानी टीम के धाकड़ खिलाड़ी ने लिया सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में जिम्मेदारी मिलने की वजह से उन्होंने अपना संन्यास लेने का ऐलान कर दिया, वह अब नहीं खेलेंगे।

Akmal Brothers

Kamran Akmal announced Retirement: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के संस्करण से पहले अकमल ने अपना बल्ला और ग्लव्स रखने का निर्णय ले लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कामरान अकमल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब युवा खिलाड़ियों के आगे आने का समय है। मैं हर तरह के क्रिकेट को विराम देने की घोषणा करता हूँ।

सूर्यकुमार यादव का डेब्यू कराओ, वह गेंदबाजों को धो डालेंगे, दक्षिण अफ्रीका से आया बयान
पीसीबी की है बड़ी जिम्मेदारियां

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी अकमल को जिम्मेदारी मिलने वाली है। कुछ खबरों में यह सामने आया था कि वह चयन पैनल के सदस्य हो सकते हैं। अकमल ने कहा कि पीसीबी में नई जिम्मेदारियों के चलते मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मैं कुछ छोटी लीग्स में खेलूंगा लेकिन यह भी पीसीबी में मेरी भूमिका के ऊपर निर्भर करता है।

कामरान अकमल के करियर पर एक नज़र

उल्लेखनीय है कि कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए साल 2002 में ही डेब्यू कर लिया था। वह साल 2017 तक टीम के लिए खेले थे। इस दौरान उन्होंने 53 टेस्ट मैचों में 2648 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 3236 रन बनाए। सबसे छोटे प्रारूप में कामरान अकमल ने 58 मैच खेले और 987 रन अपने नाम किये। उन्होंने पूरे करियर में 27 फिफ्टी और 11 शतक जमाए।

सीनियर चयन समिति के पैनल में आ सकते हैं

कामरान अकमल को पीसीबी की तरफ से जूनियर खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए सलेक्शन हेड बनाया गया है। इसके अलावा खबरों में यह भी सामने आया है कि उनको राष्ट्रीय टीम की चयन समिति में भी लाने की कोशिशें चल रही हैं। शायद यही कारण है कि कामरान अकमल ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अकमल ने यह घोषणा अचानक की है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको कुछ बड़ा पद मिलेगा।

Recommended Video

    PCB ने लिया पाक टीम के लिए ऑनलाइन कोच रखने का फैसला तो बोर्ड पर भड़के Shahid Afridi | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+