सूर्यकुमार यादव का डेब्यू कराओ, वह गेंदबाजों को धो डालेंगे, दक्षिण अफ्रीका से आया बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है, इसके लिए तैयारी चल रही है।

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है लेकिन यह देखना होगा कि वह अंतिम 11 में जगह बना पाते हैं या नहीं। हालांकि कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है। ऐसी ही प्रतिक्रिया दक्षिण अफ्रीका से भी आई है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने सूर्यकुमार यादव को नागपुर टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी और इसके पीछे का कारण भी बताया।

सूर्यकुमार यादव हैं बेस्ट विकल्प
एक प्रेस वार्ता में डुमिनी ने कहा कि भारत में शायद अभी सबसे ज्यादा उत्साहित खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ही है। मैं समझता हूं कि जिस तरह से अभी टेस्ट क्रिकेट चल रहा है, आपको यह फैसला लेना होता है कि किस ब्रांड का क्रिकेट खेलना है। अगर आक्रामक मानसिकता के साथ खेलना है, तो सूर्यकुमार यादव जैसा विकल्प होना चाहिए। फैन बेस के हिसाब से भी देखा जाए तो यह दिलचस्प होगा।

शुभमन गिल हर प्रारूप के लिए तैयार
भारतीय टेस्ट टीम में शुभमन गिल की जगह को लेकर डुमिनी ने कहा की गिल के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में एक शानदार सीरीज रही है। मुझे लगता है कि उनके पास तकनीक और क्षमता ऐसी है कि वह तीनों प्रारूप में खेल सकते हैं। उनको इस समय खेलने का मौका मिलता है या नहीं, मैं नहीं जानता लेकिन आने वाले समय में उनके पास खेलने के लिए काफी सारे मौके होंगे।

सूर्या को खिलाने की मांग रवि शास्त्री ने भी की
इससे पहले रवि शास्त्री ने भी एक बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की। रवि शास्त्री ने भी सूर्यकुमार यादव की आक्रामक अप्रोच को देखते हुए डेब्यू कराने की सलाह दी। रवि शास्त्री ने कहा कि सूर्यकुमार यादव अगर 40 रन भी बना देते हैं तो यह मैच में काफी अहमियत रखने वाले रन होंगे। उनको नम्बर 5 पर बल्लेबाजी करानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications