PAK vs NZ: पाकिस्तान के सिर से टला हार का खतरा, कराची टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 311/8 के आधार पर न्यूजीलैंड को 138 रन का लक्ष्य दिया था।

Pakistan vs New zealand

PAK vs NZ 1st Test Match पिछले पांच टेस्ट मैच गंवाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान की टीम ने हार के सिलसिले को रोक दिया है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहा है। कराची टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 138 रन का लक्ष्य दिया था। मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी को 311/8 पर घोषित किया था, जिसके बाद कीवी टीम को 138 रन का लक्ष्य मिला।हालांकि न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही खेल रही थी। न्यूजीलैंड ने 7.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन भी बना लिए थे। न्यूजीलैंड के पास अगर आधा घंटे का समय भी होता तो यह लक्ष्य हासिल कर लिया होता।

जीत के इरादे से खेल रही थी न्यूजीलैंड

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। सलामी बल्लेबाजी ब्रेसवेल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद टॉम लेथम और डेवोन कॉनवे ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। टॉम लेथम 24 गेंदोंं में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं डेवोन कॉनवे 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन की पारी खेली।

इमाम उल हक ने बचा लिया हार से

कराची टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 311/8 पर घोषित कर दी थी। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में इमाम-उल-हक ने सबसे अधिक 96 रन बनाए। हालांकि वो अपने शतक से चूक गए। इसके अलावा फरफराज अहमद ने दूसरी पारी में भी अर्द्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। साऊद शकील 55 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि सरफराज ने पहली पारी में भी 86 रन बनाए थे।

कराची टेस्ट मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने एक बार फिर पांच हॉल अपने नाम किया। उन्होंने दूसरी पारी में 86 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले, विलियमसन के नाबाद दोहरे शतक के कारण मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 612-9 पर घोषित कर दी थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+