घर में फिसड्डी पाकिस्तान, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में किया वाइटवॉश, बाबर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

PAK vs ENG, 3rd Test: इंग्लैंड की टीम को इस मैच की चौथी पारी में जीत के लिए महज 167 रनों की जरूरत थी। इंग्लैंड ने इसे आठ विकेट रहते आसानी के साथ हासिल करने में सफल रही।

Pakistan vs England

PAK vs ENG, 3rd Test: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिया है। इंग्लैंड ने कराची टेस्ट को दमदार तरीके से अपने नाम करने में सफलता हासिल की। चौथी पारी में 167 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान को अपने ही घर में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए यह दौरा शानदार गुजरा है।

इंग्लैंड ने किया कमाल का प्रदर्शन

इंग्लैंड ने किया कमाल का प्रदर्शन

पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज का आगाज और अंत इंग्लैंड ने आक्रमक अंदाज में किया। पहले टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाकर इतिहास रचने का काम किया। वहीं आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट में टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को इस मुकाबले से बाहर कर दिया। इंग्लैंड ने आसानी के साथ सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

पाकिस्तान को मिली दूसरी सीरीज हार

पाकिस्तान को मिली दूसरी सीरीज हार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जिस तरीके से इस सीरीज में कप्तानी की है, उससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। पहले टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन बेन स्टोक्स ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को मैच जीतने का मौका दिया। लेकिन बाबर आजम की टीम रन चेज करने में असफल रही। ऑस्ट्रेलिया के बाद इस साल पाकिस्तान की अपने घर में यह दूसरी टेस्ट सीरीज हार है।

टेस्ट सीरीज में पहली बार हुई वाइटवॉश

टेस्ट सीरीज में पहली बार हुई वाइटवॉश

पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड अपने घर में शानदार रहा है। लेकिन इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम ने कराची टेस्ट को 8 विकेट से जीतकर पाकिस्तान के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर दी है। 18 साल के रेहान अहमद ने कराची टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 7 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। रेहान ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाकर कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम सहित कई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+